Achira News Logo
Achira News

भारत बनाम अफगानिस्तानः तीसरा एकदिवसीय मैच 20 जून को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा

Dainik Jagran
भारत बनाम अफगानिस्तानः तीसरा एकदिवसीय मैच 20 जून को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा
Full News
Share:

: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीसरा व आखिरी वनडे 20 जून यानी शन‍िवार को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: 7 विकेट और 170 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। अब चेन्‍नई फतह करके भारतीय टीम अफगानिस्‍तान का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप करना चाहेगी। वहीं, हाशमतुल्‍लाह शाहिदी के नेतृत्‍व वाली अफगानिस्‍तान की टीम अपनी लाज बचाने के इरादे से मैदान संभालेगी। मेहमान टीम की कोशिश भारत के खिलाफ पहली वनडे जीत दर्ज करने की भी होगी। चलिए जानते हैं कि भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीसरे वनडे का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान का तीसरा वनडे मैच 20 जून को खेला जाएगा। इंडिया बनाम अफगानिस्तान का तीसरा वनडे मैच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा। इंडिया बनाम अफगानिस्तान का तीसरा वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं। इंडिया बनाम अफगानिस्तान के तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियोस्टार (JioStar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। जागरण डॉट कॉम पर आप मैच से जुड़ी महत्‍वपूर्ण खबरें पढ़ सकते हैं। चेन्‍नई में खिलाड़ियों और फैंस को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर के समय तापमान 40°C तक जा सकता है, लेकिन शाम के समय मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है और मैच खत्म होने तक तापमान 33°C तक गिर सकता है। IND vs AFG: हर्षित राणा तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया से जुड़े, BCCI ने दी महत्‍वपूर्ण अपडेट IND vs AFG: 'मेरे 70 रन कम कर दिए', दूसरे वनडे के बाद ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच हुई मजेदार बहस - Video IND vs AFG ODI: Rohit Sharma ने दूसरे वनडे में किया बड़ा कारनामा, भारत के टॉप-5 बल्‍लेबाजों में शुमार हुए 'हिटमैन' IND vs AFG 2nd ODI Highlights: भारत के सामने अफगानिस्तान ने टेके घुटने, टीम इंडिया ने सीरीज को किया अपने नाम IND vs AFG: '55 साल में पहली बार' भारतीय टीम ने लखनऊ में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में अभी तक नहीं हुआ ऐसा भारत: यशस्‍वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हाशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, जियाउर रहमान, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद सलीम। IND vs AFG: 'मेरे 70 रन कम कर दिए', दूसरे वनडे के बाद ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच हुई मजेदार बहस - Video IND vs AFG 2nd ODI Highlights: भारत के सामने अफगानिस्तान ने टेके घुटने, टीम इंडिया ने सीरीज को किया अपने नाम

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.