Achira News Logo
Achira News

भारत में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण ट्रेनों की देरी जारी

Amar Ujala
भारत में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण ट्रेनों की देरी जारी
Full News
Share:

टूंडला। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी के बीच घने कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मंगलवार को कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से ग्यारह घंटे की देरी से टूंडला जंक्शन पहुंचीं, जिससे रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच, डाउन नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंपिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लोगों को सता रहा है, जिसमें कभी बारिश, कभी कोहरा और कभी गलन भरी सर्दी शामिल है। घने कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में भारी विलंब देखा जा रहा है।विज्ञापनविज्ञापनदिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली यह ट्रेनेें रहीं लेट* पूर्वा एक्सप्रेस: 3 घंटे* अवध एक्सप्रेस: 3 घंटे* मरुधर एक्सप्रेस: 2 घंटे* मगध एक्सप्रेस: 2 घंटे* आनंदविहार टर्मिनल अमृतभारत एक्सप्रेस: 10 घंटे* नंदनकानन एक्सप्रेस: 4 घंटे* ऊंचाहार एक्सप्रेस: 2 घंटे* फरक्का एक्सप्रेस: 3 घंटेकानपुर की ओर जाने वाली लेट ट्रेन* मगध एक्सप्रेस: 5 घंटे* ऊंचाहार एक्सप्रेस: 6.5 घंटे* फरक्का एक्सप्रेस: 11 घंटे* कालिंदी एक्सप्रेस: 7 घंटे* ब्रह्मपुत्र मेल: 6 घंटे* स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस: 2 घंटे* नेताजी एक्सप्रेस: 3 घंटे* मूरी एक्सप्रेस: 3 घंटे* महानंदा एक्सप्रेस: 2 घंटे* गोमती एक्सप्रेस: 2 घंटे* दरभंगा अमृतभारत एक्सप्रेस: 8 घंटेलेना पड़ा सड़क का सहाराट्रेनों के अत्यधिक विलंब के कारण कई स्थानीय यात्रियों ने सड़क मार्ग का सहारा लिया। इसके अलावा, रेल प्रशासन ने डाउन नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया। यह स्थिति यात्रियों के लिए असुविधाजनक साबित हो रही है, खासकर कड़ाके की ठंड को देखते हुए।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारत में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण ट्रेनों की देरी जारी | Achira News