Achira News Logo
Achira News

भारत में टी. एफ. टी. टचस्क्रीन वाले शीर्ष 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Live Hindustan
भारत में टी. एफ. टी. टचस्क्रीन वाले शीर्ष 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर
Full News
Share:

देश के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ने सबसे ज्यादा रफ्तार पकड़ी है। इस सेमगेंट में दर्जनों कंपनियां आ चुकी हैं। इनमें कोई धीमी तो कोई तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। वैसे, सभी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को स्मार्ट फीचर्स से लैस कर रही हैं। इसके लिए वो टचस्क्रीन भी दे रही हैं। व्हीकल में मिलने वाली TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, यूजर्स को स्कूटर के साथ ठीक वैसे ही इंटरैक्ट करने की सुविधा देता है, जैसे वे स्मार्टफोन के साथ करते हैं। इस तरह की स्क्रीन ICE स्कूटर में भी नहीं मिलतीं। ऐसे में हम यहां आपको ऐसे 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं, जो TFT स्क्रीन के साथ आते हैं। 1. एथर 450X (Ather 450X)एथर 450X में 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डैशबोर्ड है, जो अपने स्मूद UI और रिस्पॉन्सिव इंटरफेस के लिए जाना जाता है। यह टच, टैप और स्क्रॉल फंक्शन को सपोर्ट करता है। इसमें मैजिक ट्विस्ट, पार्क असिस्ट, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो होल्ड, एलेक्ट इंटीग्रेशन, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, चिटचैट और म्यूजिक शेयरिंग, ऑटो वियर डिटेक्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और गूगल मैप्स सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 450X की टॉप स्पीड 90 km/h है और यह एक बार चार्ज करने पर 161 km तक की दावा की गई रेंज देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपए से शुरू होती है ₹ 55,555 ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 54,999 - 65,099 ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 1.83 - 1.94 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 1.83 - 2.18 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 87,878 - 95,465 ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 1.62 - 2.04 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं 2. सिंपल वन (Simple One)सिंपल वन में 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, चोरी और टो अलर्ट, ड्रॉप सेफ़, सुपर होल्ड, रैपिड ब्रेक अलर्ट, स्मार्ट नेविगेशन, स्मार्ट अलर्ट, कॉल और म्यूजिक नोटिफिकेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस है। यह 5.0 kWh और 4.5 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आता है और 265 km तक की दावा की गई रेंज देता है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.69 लाख रुपए से शुरू होती है। सिंपल वन स्कूटर बेहतरीन परफॉर्मेंस और पावर भी देता है। 3. टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube S & ST)TVS आईक्यूब ST इस सीरीज का टॉप-स्पेक वैरिएंट है। इसमें 17.78 cm का बड़ा TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो यूजर के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाता है। इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट, OTA अपडेट, HMI जॉयस्टिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, क्रैश और गिरने पर अलर्ट, और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। आईक्यूब S में 3.5 kWh का बैटरी पैक लगा है, जो 145 km तक की रेंज देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.17 लाख रुपए है। आईक्यूब ST 3.5 kWh और 5.3 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जो 212Km तक की मैक्सिमम रेंज देता है। ST वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.58 लाख रुपए है। 4. ओला S1 प्रो जेन 3 (Ola S1 Pro Gen 3)ओला इलेक्ट्रिक का फ्लैगशिप मॉडल S1 Pro Gen 3 है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.54 लाख रुपए है। इसमें MoveOS 5 द्वारा पावर्ड 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। यह सिस्टम कई तरह के फीचर्स प्रदान करता है, जिनमें SOS अलर्ट, रोड ट्रिप मोड, भारत मोड और मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें ब्रेक-बाय-वायर, डुअल चैनल ABS, डिजिटल की, कई राइडिंग मोड्स (हाइपर, स्पोर्ट, नॉर्मल, ईक), एडवांस्ड रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, म्यूजिक और कॉल कंट्रोल्स, नेविगेशन, GPS कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, एप इंटीग्रेशन और रिमोट बूट अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 5. एथर रिज्टा (Ather Rizta)रिज्टा इस समय भारत के सबसे पॉपुलर फैमिली-ओरिएंटेड EV स्कूटर में से एक है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है, जो यूजर-फ्रेंडली है और राइडिंग में सुविधा प्रदान करता है। रिज्टा की एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपए से शुरू होती है। यह डिस्प्ले स्वाइपिंग, स्लाइडिंग, जूमिंग और टैपिंग जैसे फंक्शन्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें ईको मोड, मैजिक ट्विस्ट, रिवर्स मोड, लाइव लोकेशन शेयरिंग, स्किड कंट्रोल, गूगल मैप्स नेविगेशन, थेफ्ट सेफ सुईट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, फॉल सेफ और क्रैश अलर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें चौड़ी सीट और सेगमेंट का सबसे बड़ा 34 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। साथ ही, 22 लीटर का फ्रंक भी मिलता है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारत में टी. एफ. टी. टचस्क्रीन वाले शीर्ष 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर | Achira News