पहली बार कार की ड्राइविंग सीट पर बैठते और सामने से आती भारी ट्रैफिक को देखते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इंडिया की सड़कों पर गाड़ी निकालना किसी सिरदर्द से कम नहीं है। ऐसे में नए ड्राइवरों को सबसे ज्यादा डर इसी बात का लगता है कि कहीं गाड़ी ठुक न जाए या बीच सड़क पर बंद न हो जाए। हालांकि, अगर आपकी पहली कार हल्की, छोटी और चलाने में एकदम स्मूद हो तो ये सारा डर गायब हो जाता है। अगर आप भी पहली बार ड्राइविंग सीट संभालने वाले हैं तो 10 लाख रुपये के अंदर आने वाली ये 5 कारें आपके लिए एकदम 'परफेक्ट' हैं। रेनो क्विड पहली बार कार खरीदने वालों के लिए एक शानदार एंट्री-लेवल हैचबैक है। इसका एसयूवी जैसा बोल्ड डिजाइन और बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए परफेक्ट बनाता है। इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो शहर के ट्रैफिक में 'स्टॉप-एंड-गो' कंडीशन के लिए बहुत आसान है। इसके अलावा, इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 4.29 लाख रुपये है। ₹ 5.5 - 9.8 लाख ₹ 5.74 - 9.61 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 5.79 - 8.8 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 10 लाख से शुरू ₹ 5.99 - 10.57 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 9.14 - 11.6 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं टाटा पंच उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में एक सेफ और मजबूत गाड़ी चाहते हैं। इसकी हाई-सिटिंग पोजीशन ड्राइवर को सड़क का क्लियर विजिबिलिटी देती है। इससे भीड़ में गाड़ी चलाना आसान हो जाता है। इसमें 1.2-लीटर का इंजन मिलता है और यह ऑटोमैटिक (AMT) ऑप्शन के साथ भी आती है। टाटा पंच की शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये से शुरू होती है। हुंडई एक्सटर एक मॉडर्न 'टॉल बॉय' डिजाइन वाली कार है, जिसका बॉक्सी लुक इसे चलाने और पार्क करने में बहुत आसान बनाता है। इसका 1.2-लीटर इंजन बेहद स्मूथ है और इसमें पैडल शिफ्टर्स के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। कार के अंदर वॉइस-इनेबल्ड सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं जो लंबी यात्राओं को आरामदायक बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 5.73 लाख रुपये है। मारुति स्विफ्ट भारत की सबसे भरोसेमंद कारों में से एक है। यह नए ड्राइवरों की पहली पसंद बनी हुई है। इसका हल्का स्टीयरिंग और फुर्तीला इंजन (80bhp) शहर की तंग गलियों में मोड़ने के लिए सबसे आसान है। स्विफ्ट की रिसेल वैल्यू और कम मेंटेनेंस इसे पहली बार कार खरीदने वालों के लिए एक सुरक्षित निवेश बनाता है। इसमें रियर एसी वेंट्स और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत 5.78 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आप थोड़ा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं तो हुंडई i20 एक बेहतरीन स्पोर्टी हैचबैक है। इसका रिफाइंड 1.2-लीटर इंजन और स्टेबल ड्राइविंग डायनेमिक्स तेज रफ्तार पर भी ड्राइवर को कॉन्फिडेंस देते हैं। इसमें 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। हुंडई i20 का केबिन काफी प्रीमियम है। इसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये है।
भारत में पहली बार गाड़ी चलाने वालों के लिए 10 लाख रुपये से कम कीमत की 5 सस्ती कारें उपयुक्त
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.