कल यानी 6 नवंबर 2026 को देशभर में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाने वाला है. इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसे में हर साल लोग इस दिन सोने- चांदी के गहने या सिक्के और बिस्कुट खरीदते हैं. कई लोग निवेश के रूप में भी सोना खरीद लेते हैं. इस साल भी कई लोग सोने की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसी बीच लोग पिछले साल के सोने के दाम और इस साल के सोने के दामों को लेकर भी कम्पैरिजन कर रहे हैं. अगर आपने पिछले साल यानी धनतेरस 2025 पर सोना खरीदा था, तो आपके लिए अच्छी खबर ये है कि बीते एक साल में सोने की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है. लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 नवंबर 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी. तो वहीं पिछले साल धनतेरस के आसपास इसकी कीमत करीब 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इस रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में पिछले एक साल में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. साल 2025 में धनतेरस के आसपास 24 कैरेट (10 ग्राम) गोल्ड की कीमत 1,32,278 रुपये थी. तो वहीं इस साल यानी 5 नवंबर 2026 को 10 ग्राम के 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,45,650 रुपये है. इसके हिसाब से इस साल सोने की कीमत में करीब 13,372 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि ये कीमतें अनुमानित हैं, हर शहर और बाजार के अनुसार कीमतों में अंतर हो सकता है. साल 2026 की शुरुआत में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी. जनवरी के आखिरी दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी. इसके बाद सोने की कीमत में गिरावट आई. अपने सबसे ऊंचे स्तर से सोना करीब 18 से 20% तक नीचे आया. हालांकि, इस गिरावट के बाद भी सोने की कीमत पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, सोना लंबे समय में निवेश के लिए एक ऑप्शन हो सकता है. लेकिन इसकी कीमत हमेशा बढ़ेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है. सोने की कीमत ग्लोबल इकोनॉमी, महंगाई, ब्याज दरों में बदलाव, डॉलर की कीमत, आदि का असर भी पड़ता है. इसलिए केवल पिछले साल सोने की कीमत बढ़ने के आधार पर इस साल निवेश करने का फैसला नहीं करना चाहिए. अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपनी जरूरत, बजट और निवेश की अवधि को ध्यान में रखें. प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.
भारत में मनाया जाता है धनत्रयोदशीः देश भर में सोने की कीमतों में उछाल
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.