गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि शिक्षामित्रों को भी प्रधानमंत्री की कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ दिया गया है, जल्द ही उन्हें कार्ड दे दिए जाएंगे। इससे सभी शिक्षामित्रों को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेज इलाज मिल सकेगा।सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया कि सभीशिक्षामित्रों का बैंक खाताखुलवाया जाए, जिससे मानदेय सीधे ट्रांसफर किया जा सके। सीएम ने ये बातें मंगलवार को गोरखपुर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय शिक्षा मित्र सम्मान समारोह में कहीं। उन्होंने कुछ शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक तौर पर बढ़े मानदेय के चेक भी भेंट किए।विवाहित महिला शिक्षामित्रों को म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधामुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों को उनके जिले और नजदीकी विद्यालय में तैनाती देने की व्यवस्था की है। खासकर विवाहित महिला शिक्षामित्रों को मायके या ससुराल के निकट विद्यालय में म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने विद्यार्थी नेतृत्व आधारित प्रार्थना सभा गतिविधि कैलेंडर 'अरुणोदय' का विमोचन किया।'ट्रेड यूनियन वाली सोच त्यागे'योगी ने शिक्षामित्रों का आह्वान किया कि ट्रेड यूनियन वाली सोच और नकारात्मक वृत्ति को पूरी तरह त्याग दें। उन्होंने कहा कि शिक्षक या शिक्षामित्र केवल मांगों पर अड़े रहेंगे, नकारात्मक सोच रखेंगे तो न केवल बच्चों की नींव कमजोर करेंगे बल्कि पूरे समाज व राष्ट्र को क्षति पहुंचाएंगे। हमारा नेचर ट्रेड यूनियन जैसा नहीं हो सकता। पहले देश, फिर हम। सकारात्मक भाव के साथ कार्य करने वाले ही अच्छी पीढ़ी तैयार कर सकते हैं। सरकार सकारात्मक सोच के साथ आपके साथ है, इसलिए नकारात्मक भाव बिल्कुल नहीं आने चाहिए। वर्षों से चली आ रही आपकी मांग को सरकार ने संवाद व सहयोग के माध्यम से हल किया, न कि टकराव के रास्ते से।
भारतः शिक्षामित्र कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.