Achira News Logo
Achira News

भारत-श्रीलंका एकदिवसीय मैच दिल्ली से विशाखापत्तनम स्थानांतरित

Dainik Jagran•
भारत-श्रीलंका एकदिवसीय मैच दिल्ली से विशाखापत्तनम स्थानांतरित
Full News
Share:

श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच दिल्ली से विशाखापट्टनम में शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को वेन्यू में बदलाव का एलान किया है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था, जो 13 दिसंबर को होने वाला है लेकिन अब इसे शिफ्ट कर दिया गया है। बीसीसीआई ने वेन्यू में बदलाव की वजह भी बताई है। इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला पहला वनडे मैच दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। अब क्रिकेट बोर्ड ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। अब वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने दिल्ली से मुकाबले को विशाखापट्टनम में शिफ्ट कर दिया है। क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि दिल्ली क्रिकेट एवं जिला संघ ने मौसम और मैदान के रिनोवेशन को लेकर चल रहे कार्यों की वजह से मैच को शिफ्ट करने का अनुरोध किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने मुकाबले को विशाखापट्टनम में कराने का फैसला किया है। ये मुकाबला अब विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम मे खेला जाएगा। गौरतलब हो कि इससे पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ कार्य हो रहा है, जिसकी वजह से ये मैदान 13 दिसंबर तक पूरी तैयार से मेजबानी के लिए तैयार नहीं होगा। दावा किया जा रहा था कि पहले वनडे मैच को अहमदाबाद में शिफ्ट किया जा सकता है लेकिन अब ये विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। रिपोर्ट्स आने के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसे गलत बताया था लेकिन अब वेन्यू में बदलाव किया गया है। समय वेन्यू 1 रविवार 13-दिसंबर-26 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे विशाखापट्टनम 2 बुधवार 16-दिसंबर-26 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे बेंगलुरु 3 शनिवार 19-दिसंबर-26 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे अहमदाबाद 4 मंगलवार 22-दिसंबर-26 शाम 7:00 बजे पहला T20I राजकोट 5 गुरुवार 24-दिसंबर-26 शाम 7:00 बजे दूसरा T20I कटक 6 रविवार 27-दिसंबर-26 शाम 7:00 बजे तीसरा T20I पुणे BAN vs WI: बांग्लादेश की धारदार गेंदबाजी के बाद वेस्टइंडीज ने किया पलटवार, आमिर जांगू ने ठोका शतक IND vs NZ: सिर्फ एक रन बनाते ही विराट कोहली दूसरे वनडे में तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग को छोड़ेंगे पीछे

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.