भारत की अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे अनाधिकारिक वनडे में 103 से शिकस्त दी. राजकोट में खेले गए मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. पहले बैटिंग के बाद टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 341 रन बनाए. चेज के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया 41.1 ओवर में 238 रन पर सिमट गई. भारत के लिए यशवर्धन चौहान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 100 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्के लगाकर 122 रन स्कोर किए. इसके अलावा वीके विनीत ने 87 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 132 (124 गेंद) रनों की साझेदारी भी हुई. इससे टीम को आसानी से 300 रन का आंकड़ा पार करने में मदद मिली. इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 48 गेंदों में 47 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 9 चौके निकले. बाकी कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 11 रन, कुशाग्र ओझा ने 34 रन, अनवय द्रविड ने 09 रन, मनल चौहान ने 01 रन, यशवीर गौड़ ने 02* रन और चिगुरुपति वेंकटा ने 01* रन बनाया. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए थॉमस वासेओ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. चेज के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया शुरुआत से ही खस्ता हालत में नजर आई. टीम ने पहला विकेट सिर्फ 07 रन के स्कोर पर गंवाया, जब ओपनर नील पटेल सिर्फ 01 रन बनाकर आउट हो गए. टीम का दूसरा विकेट 29 रन पर गिरा. फिर 72 रन पर टीम ने तीसरा विकेट खोया. इसके बाद पारी संभली. टीम को चौथा झटका 171 रन के स्कोर पर लगा. इस विकेट के बाद टीम मानिए ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पांचवां विकेट 200 रन पर, छठा विकेट 218 रन पर, सातवां विकेट 222 रन पर, आठवां विकेट 237 रन पर, नौवां विकेट 238 रन पर और दसवां विकेट 238 रन पर गिरा. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान जैक जोसनेक सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 81 रन बनाए. इससे सिर्फ जीत का अंतर ही कम हो सका. इस पारी में भारत के लिए चिगुरुपति वेंकटा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.
भारतीय अंडर-19 टीम ने दूसरे अनौपचारिक एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.