Achira News Logo
Achira News

भारतीय अधिकारियों ने कुख्यात गिरोह के नेता के सहयोगी से जुड़ी 9.50 करोड़ की संपत्ति जब्त की

Amar Ujala
भारतीय अधिकारियों ने कुख्यात गिरोह के नेता के सहयोगी से जुड़ी 9.50 करोड़ की संपत्ति जब्त की
Full News
Share:

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बीते 30 जुलाई को शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा प्रेषित आख्या पर संस्तुति दी गई। इस संस्तुति के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश दिया गया।विज्ञापनमुहम्मदाबाद तहसीलदार महेंद्र बहादुर और भांवरकोल थानाध्यक्ष रोहित मिश्र के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम मौजा गिरधरिया पहुंची। जहां आईएस -191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी (मृतक) के मुख्य शार्प शूटर व गैंग सहयोगी शेरपुर खुर्द निवासी अंगद राय उर्फ झूलन द्वारा संगठित अपराध से अर्जित धन के माध्यम से अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर क्रय की गई अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।विज्ञापनइस कुर्क की गई भू- संपत्ति का मार्केट रेट अनुमानित 9.50 करोड़ है। अंगद राय ने पत्नी सरिता राय के नाम से दोनपाह निवासी उर्मिला राय से 127 वर्गमीटर खरीदा था। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई शहर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.