भारत की पारी का सबसे बड़ा आकर्षण यशवर्धन चौहान का शतक रहा। उन्होंने 100 गेंदों पर 122 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, वीके विनीत ने 92 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और छह छक्के जड़े।विज्ञापनआर्यवीर सहवाग ने एक बार फिर अपने बल्ले से प्रभावित किया। ओपनिंग करने उतरे आर्यवीर ने 48 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके शामिल रहे। वह अर्धशतक से केवल तीन रन दूर थे, तभी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। पहले वनडे में भी आर्यवीर ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। बारिश के कारण 20 ओवर के किए गए उस मुकाबले में उन्होंने 28 रन बनाए थे।विज्ञापनवहीं, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। नंबर-छह पर बल्लेबाजी करने आए अन्वय ने आठ गेंदों पर नौ रन बनाए। उन्हें कॉनर ग्रेगरी ने आउट किया। भारत की पारी के अंत में यशवीर गौड़ दो और चिगुरुपति वेंकट एक रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से थॉमस वासे ने तीन और पैट्रिक सुलिवन ने दो विकेट लिए।
भारतीय क्रिकेट टीम ने एक दिवसीय मैच में शानदार प्रदर्शन किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.