भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा जल्द ही शुरू होने वाला है। वैसे तो टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंच चुकी है और तैयारी शुरू है। इस बीच दो खिलाड़ियों पर आगामी सीरीज में नजर रहेगी। वे हैं साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल। वैसे तो दोनों को टीम में जगह दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि प्लेइंग इलेवन में किसी एक को ही मौका दिया जाएगा। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि अब तक इन दोनों का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है। बात पहले साई सुदर्शन की करते हैं, क्योंकि इन्हें ज्यादा खेलने का मौका मिला है। साई ने अब तक भारत के लिए कुल मिलाकर 7 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान 12 पारियों में 383 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन अर्धशतक हैं, लेकिन वे सेंचुरी तक नहीं पहुंच पाए हैं। उनका औसत 31.91 का है और वे 43.32 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते रहे हैं। अब अगर देवदत्त पडिक्कल की बात करें तो उन्होंने अब तक भारतीय टीम के लिए दो ही टेस्ट खेले हैं। इस दौरान तीन पारियों में उन्होंने केवल 90 रन बनाए हैं। उनके नाम एक अर्धशतक हैं। देवदत्त का औसत 30 का है और वे 45.68 के औसत से रन बना रहे हैं। हालांकि उन्हें उतने मौके नहीं मिले, जितने मिलने चाहिए थे। अब जबकि टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर है तो दोनों प्लेयर्स स्क्वाड में हैं, लेकिन टीम कॉबिनेशन के हिसाब से एक ही खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में खेल पाएगा। देखना होगा कि कप्तान शुभमन गिल किसे मौका देते हैं। भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज तो 15 अगस्त से होगा, लेकिन इससे पहले एक प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। जो सात अगस्त से शुरू होकर 9 तारीख तक चलेगा । मैच तीन ही दिन का होगा। हालांकि पहले ये चार दिन का था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर तीन दिन का कर दिया गया है। उम्मीद है कि इसी तीन दिन के मैच से अंदाजा मिल जाएगा कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी। यह भी पढ़ें पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में भी हालत खराब, वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने फिर खड़ी की मुसीबत राशिद खान ने 20 बॉल पर चटकाए 5 विकेट, एडन मारक्रम के धमाकेदार अर्धशतक पर फिरा पानी Latest Cricket News
भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे की तैयारी कर रही है; साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल प्लेइंग इलेवन स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.