Achira News Logo
Achira News

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने शादी की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से की शादी

Live Hindustan
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने शादी की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से की शादी
Full News
Share:

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। रिंकू सिंह ने पिछले साल प्रिया सरोज से 8 जून 2025 को सगाई की थी। जिसके बाद नवंबर 2025 में दोनों शादी के बंधन में बधने वाले थे। हालांकि रिंकू सिंह के बिजी क्रिकेट शेड्यूल के कारण शादी तय समय पर नहीं हो सकी और इसे स्थगित करना पड़ा। इस बीच प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने अपनी बेटी की शादी को लेकर चल रही अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि रिंकू सिंह के पिता का हाल ही में निधन हुआ है, जिसके कारण दोनों परिवार शादी को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं कर रहे। प्रिया उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं और पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी हैं। हाल ही में रिंकू और प्रिया को क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में एक साथ देखा गया था, जिसके बाद इन दोनों की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रिंकू सिंह हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टी20 टीम का हिस्सा था। हालांकि विश्व कप के दौरान रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। विश्व कप खत्म होने के बाद रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर पिता की याद में एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की थी। प्रिया सरोज के पिता और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने बताया कि रिंकू के पिता का निधन हुआ और ऐसे समय में शादी को लेकर बातचीत करना सही नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि कुछ समय बीत जाने के बाद दोनों परिवार शादी को लेकर चर्चा कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तूफानी ने ये भी बताया कि 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में शादी इसी साल करने की कोशिश होगी। उनका मानना है कि शादी को लेकर दुविधा नहीं है और जब भी रिंकू के परिवार वाले चाहे शादी फाइनल हो जाएगी। रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ हाल ही में कुलदीप यादव की शादी में शामिल हुए थे। भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ विवाह बंधन में बंध गए। विवाह से संबंधित सभी रस्में शहर के मशहूर होटल 'द सेवॉय' में हुईं जिसे क्रिकेटर की शादी के लिए विशेष रूप से सजाया गया था। विवाह में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद कैफ, आरपी सिंह और सुरेश रैना जैसी क्रिकेट जगत की हस्तियां भी शामिल हुईं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने शादी की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से की शादी | Achira News