Achira News Logo
Achira News

भारतीय खेल दिग्गजों ने गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि पर प्रशंसकों को बधाई दी

Live Hindustan
भारतीय खेल दिग्गजों ने गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि पर प्रशंसकों को बधाई दी
Full News
Share:

भारतीय खेल जगत के दिग्गजों ने गुरुवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर प्रशंसकों को बधाई दी। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ गुड़ी पड़वा मनाते एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पत्नी और मां नजर आ रही हैं। सचिन तेंदुलकर के अलावा भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अनिल कुंबले और जयशाह ने भी गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के मौके पर सुख, समृद्धि और नई शुरुआत की कामना की है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां से आशीर्वाद लेते नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। उन्होंने मराठी में लिखा, “तुम्हाला व कुटूंबियांना, गुडीपाडवा व मराठी नववर्षाच्या, हार्दिक शुभेच्छा… (आपको और आपके परिवार को गुड़ी पड़वा और मराठी नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह नया साल खुशी, आनंद और समृद्धि लेकर आए, यही मेरी हार्दिक प्रार्थना है।”) भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, ''नई शुरुआत के साथ नए सपनों का स्वागत करें। सभी को गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।'' वहीं, अजिंक्य रहाणे और अनिल कुंबले ने भी अपने प्रशंसकों के लिए सफलता और शांति की कामना की। अजिंक्य रहाणे ने लिखा, ''गुड़ी पड़वा पर हार्दिक शुभकामनाएं! नया साल आपके जीवन में खुशी, सफलता और समृद्धि लेकर आए।" आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “गुड़ी पड़वा की विजय का प्रतीक, चैत्र नवरात्रि की दिव्य कृपा और उगादी की नई शुरुआत आपके जीवन में खुशी, शक्ति और सफलता भर दे।” पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, "नया साल, नई ऊर्जा और एक अटूट जुड़ाव। हम अपनी परंपरा और स्वास्थ्य से जुड़े रहें। आप सभी को उगादी और गुड़ी पड़वा की बधाई।" दिग्गज क्रिकेटर लक्ष्मण ने उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद और नवरेह की शुभकामनाएं देते हुए इसे 'विविधता में एकता का उत्सव' बताया। उन्होंने लिखा, ''एक नया साल। कई परंपराएं। उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरेह और सजिबु नोंगमा पानबा की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को नई शुरुआत और अनंत संभावनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई।''

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारतीय खेल दिग्गजों ने गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि पर प्रशंसकों को बधाई दी | Achira News