देश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार (21 मार्च) ईद का जश्न मनाया जाएगा. लेकिन अजमेर से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित दौराई गांव में इस बार हालात बिल्कुल उलट हैं. गांव की सड़कें सूनी पड़ी हैं और लोग अपने घरों में गुमसुम बैठे नजर आ रहे हैं. दौराई गांव में बड़ी संख्या में रहने वाले शिया समाज ने इस बार ईद नहीं मनाएगा. समाज के लोगों का कहना है कि उनके धर्मगुरु, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत की खबर के बाद पूरे समुदाय में गहरा शोक है.हर साल के विपरीत उलट हैं हालातहर साल ईद के मौके पर दौराई गांव की गलियों में रौनक रहती थी. बाजारों में खरीदारी, घरों में सेवइयां और मिठाइयां बनती थीं, बच्चों को नए कपड़े दिलाए जाते थे और सड़कों पर रंगाई-पुताई व रोशनी की जाती थी. लेकिन, समाज के फैसले के बाद से गांव में रौनक नजर नहीं आ रही है.कल मस्जिद में होगी शोक सभासमाज के लोग काली पट्टी बांधकर शोक व्यक्त करने की तैयारी कर रहे हैं और किसी भी प्रकार के उत्सव से दूरी बना रहे हैं. रोजा मस्जिद में मौलाना इरफान हैदर के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान धर्मगुरु को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया.मौलाना बोले- दुख और आत्ममंथन का यह वक्तमौलाना इरफान हैदर ने कहा कि यह समय जश्न का नहीं बल्कि दुख और आत्ममंथन का है, इसलिए समाज एकजुट होकर सादगी और शोक के साथ समय बिताएगा. इस निर्णय के बाद पूरे इलाके में ईद का उत्साह फीका पड़ गया है और हर तरफ मातम जैसा माहौल बना हुआ है.यह भी पढ़ेंः ईरान युद्ध में उतरा इजरायल लेबनान में कौन सा मिशन चला रहा है, क्यों लड़ रहा है हिजबुल्लाह
भारतीय गाँव में शिया समुदाय ने मौलवी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया, ईद समारोह रद्द किए
NDTV India•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.