विस्तारFollow Usराजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पालमपुर की 12वीं की छात्रा निधि पालमपुर की और 11वीं की छात्राओं ने छात्रा शैलजा ने मिलकर मूड स्विंग डिटेक्टर बनाया मॉडल सिस्टम नामक मॉडल तैयार किया है। यह शरीर के तापमान और हृदय की गति (हार्ट बीट) के आधार पर यह बताने में सक्षम है कि व्यक्ति खुशी, चिंता या तनाव की किस स्थिति में है। छात्राओं ने इस मॉडल को स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब में अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विकसित किया है। निधि को इस मॉडल की प्रेरणा अपनी दादी के स्वभाव में आने वाले अचानक बदलावों को देखकर मिली।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमॉडल प्रोटोटाइप स्तर पर है। छात्राओं का लक्ष्य इसे अंगूठी (रिंग) या रिस्ट बैंड जैसा बनाना है। छात्रा निधि का कहना है कि आज के दौर में युवा अक्सर मानसिक तनाव से गुजरते हैं और अपनी बात साझा नहीं कर पाते। यह तकनीक उनके भावनात्मक संकेतों को समय रहते पकड़ लेगी। इस प्रोजेक्ट में मेंटर सन्नी, भौतिकी की शिक्षिका मंजू और कंप्यूटर शिक्षिका प्रियंका का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य रितु जम्वाल ने इसे स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि करार दिया है। जिला शिक्षा उपनिदेशक (सेकेंडरी) कमलेश ठाकुर ने स्कूल पहुंचकर मॉडल का अवलोकन किया और सराहा।
भारतीय छात्रों ने पहनने योग्य मनोदशा डिटेक्टर मॉडल विकसित किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.