Achira News Logo
Achira News

भारतीय पॉलिटेक्निक ने बदलते प्रौद्योगिकी और उद्योगों के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए संशोधित पाठ्यक्रम शुरू किया

Amar Ujala
भारतीय पॉलिटेक्निक ने बदलते प्रौद्योगिकी और उद्योगों के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए संशोधित पाठ्यक्रम शुरू किया
Full News
Share:

प्रदेश में वर्तमान में 17 सरकारी और आठ निजी बहुतकनीकी संस्थान संचालित हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किए गए संशोधित पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलती तकनीक, उद्योगों की जरूरतों और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार करना है। नए सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बुनियादी सिद्धांत, इसके व्यावहारिक उपयोग और रोजगार की संभावनाओं को शामिल किया गया है। वहीं स्टार्टअप विषय के माध्यम से विद्यार्थियों को नया व्यवसाय शुरू करने, नवाचार और फंडिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा तनाव प्रबंधन विषय में विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर के दबाव से निपटने के तरीके सिखाए जाएंगे, जबकि आपदा प्रबंधन के तहत भूकंप, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संशोधित पाठ्यक्रम प्रदेश के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों के प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों और विषय विशेषज्ञों की समिति ने तैयार किया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की मंजूरी के बाद सभी संस्थानों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इसे लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नए सिलेबस से विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उनके समग्र व्यक्तित्व और व्यावहारिक कौशल का भी विकास होगा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.