विभु मिश्रा, गाजियाबाद:फर्जी पासपोर्ट मामले में गाजियाबाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। भोजपुर थाने में तैनात मुंशी दीपक कुमार को मुकदमे में नामजद आरोपी बनाया गया है। जबकि थाना प्रभारी सचिन बालियान समेत आठ दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच में मुंशी के पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं बरते जाने के साक्ष्य मिले हैं।डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन में लापरवाही बताने वाले आठ उप निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि मुंशी दीपक कुमार ने इन दरोगाओं की आईडी का इस्तेमाल करते हुए थाने में ही बैठे-बैठे पासपोर्ट वेरिफिकेशन निपटा दिए थे। इसी प्रकरण में भोजपुर थाना प्रभारी सचिन कुमार को भी लाइन भेज दिया गया है।डीसीपी ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला ये रैकेट कई राज्यों में सक्रिय था। यह अपराधियों, वांछितों और पैरोल जंप करने वाले के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें विदेश भेजने में मदद करता था। उसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज भी ये लोग जाली तैयार करते थे।डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी के मुताबिक, एक फर्जी पासपोर्ट के बदले ये गिरोह एक से दो लाख रुपये तक वसूलता था। वेरिफिकेशन के नाम पर पुलिसकर्मियों को करीब 15 हजार रुपये और डाक विभाग के कर्मचारियों को दो से पांच हजार रुपये प्रति पासपोर्ट दिए जाते थे। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच अब एसीपी मसूरी लिपि नगायच को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस 30 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। इसके चार टीमों को 22 फरार फर्जी पासपोर्ट धारकों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा कि फर्जी पासपोर्ट किस मकसद से बनवाए गए थे।
भारतीय पुलिस अधिकारी पर फर्जी पासपोर्ट जारी करने का आरोप
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.