विस्तारAdd as a preferredsource on googleनीट परीक्षा में फर्जी सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के मामले में नालंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों ने नीट परीक्षा पास कराने के लिए गिरोह के मुख्य सरगनाओं के साथ 50 से 60 लाख रुपये में डील पक्की की थी और एडवांस के तौर पर डेढ़ से दो लाख रुपये भी दे चुके थे। पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही और मोबाइल साक्ष्यों के आधार पर इन्हें विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों से दबोचा है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।और पढ़ेंTrending Videos50-60 लाख में हुई थी डीलविज्ञापनविज्ञापनपुलिस की पूछताछ में पकड़े गए चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि नीट परीक्षा पास कराने के लिए गैंग के मुख्य सरगना उज्जवल राज उर्फ राजा बाबू, अवधेश कुमार और अमन कुमार सिंह के साथ उनकी 50 से 60 लाख रुपये में डील तय हुई थी। इसके एवज में उन्होंने परीक्षा से पहले ही 1.5 से 2 लाख रुपये एडवांस के रूप में दे दिए थे। सरगना अवधेश कुमार की गिरफ्तारी के कारण वे परीक्षा में अपनी जगह सॉल्वर को नहीं बैठा सके।चारों आरोपियों की पहचानगिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सीतामढ़ी जिले के टाउन थाना क्षेत्र के साउथ गेट सदर अस्पताल निवासी डॉ. नरेश कुमार दास के पुत्र हर्षराज, मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र मनोज कुमार, मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक रंजन के पुत्र गौरव कुमार तथा मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी कुशेश्वर साह के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है।मोबाइल जांच से खुला बड़ा नेटवर्कराजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पावापुरी चौक पर 2-3 मई की रात वाहन चेकिंग के दौरान विम्स के एमबीबीएस छात्र अवधेश कुमार को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने जब अवधेश का मोबाइल खंगाला, तो इस बड़े नेक्सस से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे। इसी सुराग के आधार पर पुलिस की विशेष टीमों ने औरंगाबाद, जमुई और मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर परीक्षा केंद्रों से चार आरोपितों को हिरासत में लिया।ये भी पढ़ें:बेकाबू स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को रौंदा, मौके पर अफरा-तफरी; भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ाअब तक 7 आरोपी जेल मेंपुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक कुल सात अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी टीम में गिरियक अंचल निरीक्षक सुमंत कुमार, पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह, छबीलापुर थानाध्यक्ष अनोज कुमार पाठक, कतरीसराय थाने के मुकुंद भारती, पावापुरी थाने के प्रमोद कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।विज्ञापनविज्ञापनरहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें AndroidHindi News App, iOSHindi News AppऔरAmarujala Hindi News APPअपने मोबाइल पे|Get allIndia Newsin Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and morenews in Hindi.
भारतीय पुलिस ने एन. ई. ई. टी. परीक्षा धोखाधड़ी गिरोह में चार और संदिग्धों को गिरफ्तार किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.