Achira News Logo
Achira News

भारतीय पुलिस ने तीन कार चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी के गहने और नकदी बरामद की

Amar Ujala
भारतीय पुलिस ने तीन कार चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी के गहने और नकदी बरामद की
Full News
Share:

एसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि 17 जुलाई की रात चोर बंद मकान का कुंडा काटकर जेवर-नकदी समेटकर भाग गए थे। मामले में 21 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कर खैर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने अलीगढ़, आगरा, मथुरा और राजस्थान तक लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कई दिनों तक संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे कोतवाली पुलिस ने सोमना रोड स्थित संजय कोल्ड स्टोरेज के पास घेराबंदी कर कार सवार तीनों चोरों को पकड़ लिया।विज्ञापनपुलिस ने बताया कि तीनों ने 3.70 लाख रुपये चोरी करने की बात स्वीकारी है। इसमें 1.56 लाख रुपये तीनों से बरामद हो गए हैं। शेष रकम आरोपियों ने घूमने-फिरने में खर्च दी। प्रभु के खिलाफ 16, कैफ के खिलाफ तीन और गणेश के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।विज्ञापनपूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने चोरी किए आभूषणों में से कंगन व हार बेचकर पुरानी कार खरीदी थी। कार पर शेष लोन को भी आरोपियों ने चुका दिया था। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। इधर, किन्नर समाज ने खुलासे पर खुशी जाहिर की है लेकिन बरामदगी पर संदेह जताया है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.