Achira News Logo
Achira News

भारतीय पुलिस ने पन्नी के हीरे के शोरूम में चोरी की, 3 करोड़ रुपये की चोरी की वस्तुएं बरामद कीं

Amar Ujala
भारतीय पुलिस ने पन्नी के हीरे के शोरूम में चोरी की, 3 करोड़ रुपये की चोरी की वस्तुएं बरामद कीं
Full News
Share:

विस्तारFollow Usथाना सदर बाजार, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड पर टाटा कंपनी के डायमंड शोरूम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने के लिए चोर ने दिन-रात छत पर बिताई। मुख्य आरोपी ने अपनी मां, भाई और भाभी के साथ ही गिरोह बना रखा था। पुलिस ने तीन करोड़ के हीरे-सोने के आभूषण व 45 हजार रुपये बरामद किए हैं।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंये मास्क लगाए आए थे चोर।- फोटो : अमर उजालापुलिस लाइन में एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी की रात दिल्ली रोड पर टाटा कंपनी के कैरटलेन डायमंड शोरूम में चोरी हुई थी। शोरूम के स्टोर मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चोर शोरूम की दीवार काटकर अंदर घुसा था और कीमती आभूषण व नकदी चोरी कर ली थी। मंगलवार को पुलिस ने रेलवे की छोटी लाइन के पास से इरशाद उर्फ काला, भाई दिलशाद, मां काली, भाभी सीमा व सलमा को गिरफ्तार किया है।विज्ञापनविज्ञापनयह सभी सैतान चौक कलियर व बंजारों का मोहल्ला भगवानपुर जिला हरिद्वार के रहने वाले हैं। इनके पास से नौ नेकलेस, 67 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र, 32 जोड़े ईयर रिंग, दो गले के सेट, 18 पेंडेंट, 90 अंगूठी, 32 चेन, 11 चूड़ी, 40 पीस सोने के आभूषण और 45 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। इनकी कीमत करीब तीन करोड़ बताई जा रही है।एक महीने तक की शोरूम की रैकीपूछताछ में मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ काला ने बताया कि करीब एक माह तक शोरूम की रेकी की थी। मौसम खराब होने का इंतजार किया गया, ताकि आवाज और हलचल दब जाए। घटना से एक दिन पहले वह पास की बिल्डिंग की छत के रास्ते शोरूम की छत पर पहुंच गया और वहीं छिपा रहा था। छत पर शराब पी, खाना खाया और रात में सो गया था। बारिश होने पर आंख खुली। इसके बाद गैस कटर से दीवार काटकर शोरूम में घुसा और सोने-हीरे के आभूषण व नकदी चोरी कर भाग गया था। भागते समय लंगड़ाकर चलने की एक्टिंग की, ताकि पहचान न हो सके। इरशाद उर्फ काला और काली के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 27 प्राथमिकी दर्ज हैं।मां, भाई और भाभी भी गैंग में शामिलमुख्य आरोपी ने अपने पूरे परिवार का गैंग बना रखा है। उसकी मां काली पर 12 प्राथमिकी दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी बताया कि दुकान से कुछ सोने की तरह दिखने वाले आर्टिफिशियल आभूषण खरीदे थे। चोरी का सामान बेचने में भाई दिलशाद, मां काली, भाभी सीमा व सलमा सहयोग करते थे। सामान को उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की में बेचते थे, जिससे किसी को भनक नहीं लगे।10 महीने पहले ही जेल से आया था इरशादएएसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी इरशाद मूलरूप से थाना नकुड़ के अंबेहटा पीर का रहने वाला है। अंबेहटा पीर से मकान बेचकर परिवार के साथ हसमत कॉलोनी कोतवाली मंडी में किराये के मकान में रहता था। यहां भी चोरी करता था। मंडी पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी थी। जेल चला गया था। करीब 10 महीने पहले जेल से आया था। इसके बाद शैतान चौक कलियर में किराए के मकान में रहने लगा था। उसे खुद का मकान बनाने के लिए रुपये की जरूरत थी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारतीय पुलिस ने पन्नी के हीरे के शोरूम में चोरी की, 3 करोड़ रुपये की चोरी की वस्तुएं बरामद कीं | Achira News