Achira News Logo
Achira News

भारतीय पुलिस ने संक्षिप्त गोलीबारी के बाद कुख्यात डकैत को गिरफ्तार किया

Dainik Jagran•
भारतीय पुलिस ने संक्षिप्त गोलीबारी के बाद कुख्यात डकैत को गिरफ्तार किया
Full News
Share:

ग्वालियर और मुरैना पुलिस के लिए सिरदर्द बना 80 हजार रुपये का इनामी डकैत कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर को गुरुवार की सुबह शार्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुरैना के बानमोर थाना क्षेत्र स्थित ललितपुरा के जंगल में डकैतों और पुलिस का आमना-सामना हुआ। पुलिस की ओर से चली गोली डकैत कल्ली के पांव में जा धंसी। उसका एक साथी भी घायल हालत में पकड़ा गया है। एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस टीमों ने जंगल के एक टापूनुमा क्षेत्र में डकैतों को घेर लिया। डकैतों ने पुलिस पर 20 से अधिक फायर किए, एक गोली पुलिस के वाहन में लगी। पुलिस की ओर से छह फायर किए गए। इसके बाद की गई सर्चिंग में एक जगह कल्ली गुर्जर मिला। उसके पैर में गोली लगी थी। गिरने से हाथ भी चोटिल हो गया। उसका साथी अजय गुर्जर भी जख्मी पाया गया। पुलिस के अनुसार, कल्ली के दो साथी- हरिओम और कल्ला गुर्जर भागने में सफल हो गए। कल्ली गुर्जर के पास एके-47 रायफल होने का दावा किया जा रहा था। इस रायफल को वह इंटरनेट मीडिया पर प्रदर्शित करता था। पुलिस अधिकारी एके-47 की बात को पुष्ट नहीं मान रहे। हालांकि 306 बोर की रायफल, 32 बोर की पिस्टल के अलावा 49 कारतूस मिले हैं। 12 बोर की बंदूक और 12 कारतूस अजय से जब्त किए गए हैं। मुरैना में कार्तिक स्नान के दौरान हादसा: क्वारी नदी में डूबने से दो सगी बहनों सहित तीन बालिकाओं की मौत डकैत कल्ली पर मुरैना, ग्वालियर और श्योपुर जिलों में 20 अपराध दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती, लूट, चोरी आदि के संगीन अपराध हैं। उस पर कुल 80 हजार रुपये का इनाम घोषित था। साल 2015 से अब तक इतना इनाम किसी बदमाश-डकैत पर नहीं रहा है। वह फरार घोषित था और नशे के इंजेक्शन लगाने का भी आदी है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.