गुजरात के सोमनाथ मंदिर और अहमदाबाद बीजेपी के खानपुर स्थित कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस का वर्जन भी सामने आ गया है। पुलिस के हिसाब से ये फर्जी ईमेल भेजा गया है और जांच में कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया है। सितंबर में ही गुजरात में सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक मामले की जांच शुरू हुई थी, जिसमें आरोपी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी गुलशन कुमार सिंह भी पकड़ में आ गया था और फिर पता लगा था कि ये लोग यूनिक ई-मेल आईडी और पासवर्ड के जरिए धमकी भरे ईमेल भेजते थे। इस दौरान एक चौंकाने वाली बात ये भी पता लगी थी कि आरोपियों को बांग्लादेश में रहने वाले सह-आरोपियों की ओर से आर्थिक सहायता मिलती थी। ये लोग 5 लाख से ज्यादा ई-मेल आईडी बनाकर बेच चुके थे। इन ईमेल के जरिए तरह-तरह के गलत काम किए जाते थे। ये लोग बेहत शातिर थे। गुलशन कुमार सिंह केवल ई-मेल आईडी और पासवर्ड ही नहीं, बल्कि ऑथेंटिकेटर और सीड कोड भी तैयार करता था। इसके बाद इन विवरणों को आगे बेचा जाता था और इनका इस्तेमाल धमकी भरे ई-मेल भेजने के लिए किया जाता था। दिल्ली के कुछ स्कूलों को जिनमें नेवी चिल्ड्रन स्कूल चाणक्यपुरी, डीपीएस आरकेपुरम, मदर्स इंटरनेशनल हॉज खास, केवी गोलमार्किट समेत कुछ स्कूल शामिल हैं, उन्हें बम से उड़ाने का मेल आया था। दिल्ली पुलिस ने एसओपी फॉलो करते हुए दमकल और बॉम स्कॉयड के साथ सभी स्कूलों की जांच की और कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ था। इसके बाद इसको हॉक्स कॉल डिक्लेयर कर दिया गया था। फिलहाल साइबर सेल और लोकल पुलिस मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि देश में तमाम मौकों पर फर्जी धमकी के कॉल और मेल भेजे जा चुके हैं। इस तरह की घटनाएं न केवल जनता को परेशान करती हैं, बल्कि सुरक्षाबलों का भी कीमती समय जाया करती हैं। इससे पहले लखनऊ से दम्माम जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। बम की धमकी के बाद हड़कंप मचा था । लखनऊ से बेंगलुरु जा रहे विमान में बम होंने की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा हुआ था मैसेज
भारतीय मंदिर और भाजपा कार्यालय में बम की नकली धमकियां पिछली ईमेल घोटाले की जांच से जुड़ी हैं
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.