भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा प्रेस रिलीज में बुधवार को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से मध्यम बरसात होगी। साथ ही, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। तेज हवाएं 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान में भी हल्की-मध्यम बारिश और आंधी का अनुमान है जबकि पश्चिमी राजस्थान में यह प्रभाव कम रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान में 6 मई तक कोई खास बदलाव नहीं होगा, जिससे दिन का मौसम कुछ ठंडक भरा रहेगा लेकिन रातें सामान्य रहेंगी। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बुधवार को बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बरसात, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर दिखेगा। इन राज्यों में आंधी की भी आशंका है। आईएमडी का कहना है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिटपुट से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान गरज-चमक और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है। विदर्भ में भी आंधी का प्रभाव रह सकता है। पश्चिमी भारत के गुजरात और महाराष्ट्र में बरसात की कोई गतिविधि नहीं बताई गई है। यहां तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इन क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की आशंका है, जिससे गर्मी महसूस हो सकती है। केरल, तमिलनाडु के मौसम का हाल जानिए दक्षिण भारत के राज्यों में 6 मई को गरज-चमक वाली बारिश का माहौल रहेगा। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में छिटपुट बारिश होगी। इस दौरान आंधी, बिजली और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी संभव है। तटीय आंध्र में गर्म मौसम बना रहेगा। हालांकि, बुधवार को अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इस तरह मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया
Live Hindustan•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.