Achira News Logo
Achira News

भारतीय राजनेता दुष्यंत चौटाला के बहनोई को जान से मारने की धमकी

ABP News
भारतीय राजनेता दुष्यंत चौटाला के बहनोई को जान से मारने की धमकी
Full News
Share:

हरियाणा के पानीपत से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जीजा देवेंद्र कादियान को जान से मारने की धमकी मिली है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र कादियान के मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल और वॉयस रिकॉर्डिंग के जरिए धमकी दी गई. कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात ‘अमित भाऊ गैंग’ का सदस्य बताया. बदमाशों ने सीधे तौर पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी. धमकी देने वालों ने सिर्फ दुष्यंत चौटाला के जीजा देवेंद्र कादियान ही नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी निशाना बनाया. उन्होंने कादियान के बच्चों और उनके फार्महाउस पर हमला करने की बात कही. इस तरह की धमकी से परिवार में डर का माहौल बन गया है. देवेंद्र कादियान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल और वॉयस रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके. घटना के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर कादियान के पानीपत स्थित सेक्टर-11 वाले घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. आसपास पुलिस की निगरानी भी तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके. पुलिस इस मामले को गैंगस्टर एंगल से भी देख रही है. ‘अमित भाऊ गैंग’ का नाम सामने आने के बाद जांच और गंभीर हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारतीय राजनेता दुष्यंत चौटाला के बहनोई को जान से मारने की धमकी | Achira News