Achira News Logo
Achira News

भारतीय राज्य में मौसम में बदलावः शुष्क आकाश और तापमान में गिरावट

Live Hindustan
भारतीय राज्य में मौसम में बदलावः शुष्क आकाश और तापमान में गिरावट
Full News
Share:

राज्य के मौसम में एकबार फिर बदलाव देखने को मिला है। आज यानी बुधवार को बारिश और बर्फबारी से राहत मिलने की उम्मीद है।मौसम विभाग ने आज यानी 4 फरवरी को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। पहाड़ी जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बना हुई है। बद्रीनाथ और केदारनाथ में हाल में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। क्षेत्र में रात में तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। इस बीच बर्फ और पाले की मोटी परत के चलते यहां की बद्रीश झील भी काफी हद तक जम चुकी है। बद्रीनाथ और केदारनाथ में पिछले दिनों कई बार की बर्फबारी के चलते 3 फीट तक बर्फ जमा हो चुकी है। नई टिहरी सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही चटक धूप है। औली में रात में बर्फबारी हुई थी लेकिन फिलहाल धूप खिली हुई है। वहीं कुछ जिलों में आज घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में तहसील क्षेत्र, अल्मोड़ा, चंपावत, श्रीनगर, रानीखेत, पिथौरागढ़ में मौसम साफ है। मंगलवार को मसूरी में भारी ओलावृष्टि हुई जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर तो भारी जाम लग गया। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी और बारिश का दौर चला था लेकिन प्रभाव कम होने के बाद मौसम साफ है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून के कुछ जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुताबिक ये स्थिति 5 फरवरी तक सुबह और रात के दौरान रह सकती है। 6 फरवरी को कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने की संभावना है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारतीय राज्य में मौसम में बदलावः शुष्क आकाश और तापमान में गिरावट | Achira News