Achira News Logo
Achira News

भारतीय वैज्ञानिक को कैंसर कैचेक्सिया का अध्ययन करने के लिए प्रतिष्ठित अनुदान मिला

Amar Ujala
भारतीय वैज्ञानिक को कैंसर कैचेक्सिया का अध्ययन करने के लिए प्रतिष्ठित अनुदान मिला
Full News
Share:

कैंसर से जुड़ी यह शोध भारतीय विज्ञान संस्थान के सहयोग से की जाएगीऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली । जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रो. मो. इम्तियाज़ हसन को भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) से 8.05 करोड़ रुपये का प्रतिष्ठित शोध अनुदान मिला है। यह परियोजना भारतीय मरीजों में सिर और गर्दन से जुड़ी गंभीर स्थिति कैंसर कैकेक्सिया की प्रक्रियाओं को समझने में अभूतपूर्व सहयोगी परियोजना का समर्थन करती है। यह शोध भारतीय विज्ञान संस्थान सहित कई प्रमुख संस्थानों के सहयोग से की जाएगी। अध्ययन में मल्टी-ओमिक्स तकनीकों जैसे ट्रांसक्रिप्टोमिक्स, मेटाबोलोमिक्स और माइक्रोबायोम विश्लेषण का उपयोग कर नए बायोमार्कर और उपचार विकल्प खोजे जाएंगे। वैज्ञानिक रोग के जैविक और मनो-सामाजिक पहलुओं को भी समझेंगे।प्रो. हसन को यह परियोजना कैंसर जीव विज्ञान और दवा खोज के क्षेत्र में विश्व स्तरीय विशेषज्ञता के कारण प्रदान की गई है। उनके 600 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रिसिजन मेडिसिन के जरिए मरीजों के इलाज के नतीजों में सुधार लाने में मदद करेगी।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारतीय वैज्ञानिक को कैंसर कैचेक्सिया का अध्ययन करने के लिए प्रतिष्ठित अनुदान मिला | Achira News