निगरानी अब हुई हाईटेक, ई-नेत्र एप से अवैध कटाई और अतिक्रमण पर लगेगी लगामऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंसौम्या गुप्तागुरुग्राम। जिले के वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई और अतिक्रमण के बढ़ते मामलों पर अब सख्ती से लगाम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग हाईटेक होते हुए डिजिटल प्रणाली अपनाने जा रहा है, जिससे जंगलों की निगरानी पहले से अधिक प्रभावी हो सकेगी। विभाग जल्द ही ई-नेत्र एप को अरावली क्षेत्र से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। इसके बाद डिजिटल निगाहें अरावली का सुरक्षा करेंगी।अवैध कब्जा की मिलेगी तुरंत जानकारीइस एप के माध्यम से जंगल में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि जैसे पेड़ों की कटाई, अवैध कब्जा या निर्माण की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि यह सूचना लाइव लोकेशन और समय के साथ मिलेगी, जिससे मौके पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। ताकि अरावली की सुरक्षा अधिक मजबूत हो पाएगी।विज्ञापनविज्ञापनयह प्रणाली सेटेलाइट तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगी, जो किसी भी असामान्य हलचल को पहचानकर गूगल मैप या फोटो के जरिये वन विभाग की टीम उस जगह पर कार्रवाई करेगी। अलर्ट मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी। इस नई व्यवस्था से वन संपदा की सुरक्षा मजबूत होगी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। कई बार पता ही नहीं चल पाता है अरावली क्षेत्र में अवैध कब्जा या निर्माण होने लगता है, एप की मदद से ऐसी गतिविधि पर रोक लग सकेगी।---वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए ई-नेत्र एप लागू किया जा रहा है। अरावली क्षेत्र में बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। एप के जरिये संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत जानकारी अधिकारियों तक पहुंचेगी, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सकेगी। - राजकुमार, जिला वन अधिकारी
भारतीय वन विभाग ने अवैध कटाई और अतिक्रमण से निपटने के लिए उच्च तकनीक प्रणाली तैनात की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.