Achira News Logo
Achira News

भारतीय व्यक्ति को ऑनलाइन कॉन कलाकारों से 1 लाख 60 हजार रुपये का नुकसान

Amar Ujala
भारतीय व्यक्ति को ऑनलाइन कॉन कलाकारों से 1 लाख 60 हजार रुपये का नुकसान
Full News
Share:

शास्त्री नगर के विजय नगर निवासी 36 वर्षीय इमरान खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त को उनके टेलीग्राम पर एक संदेश आया था। संदेश में ठगों ने 200 से 500 रुपये प्रतिदिन कमाने का झांसा देकर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने पर पीड़ित एक ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में बताए अनुसार उसने गेम खेलना शुरू किया। शुरुआत में ठगों ने 2,000 रुपये जमा करने पर 2,500 रुपये मिलने का दावा किया।विज्ञापनरुपये जमा कराने के बाद ठगों ने टास्क अधूरा बताकर फिर से संदेश भेजा। आरोपियों ने टास्क पूरा करने के लिए 26,995 रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़ित जाल में फंसता चला गया और उसने 58,600 रुपये और जमा करा दिए। जब पीड़ित ने और पैसे न होने की बात कही, तो ठगों ने किसी से पैसे का प्रबंध करने को कहा। ठगों ने दावा किया कि 10 मिनट में टास्क जीतते ही 1,06,550 रुपये वापस मिल जाएंगे।विज्ञापनये भी पढ़ें-झांसे में आकर पीड़ित ने रकम जमा करवा दी। इसके बाद आरोपियों ने 85,600 रुपये का एक और टास्क दे दिया। पीड़ित ने फंसी हुई रकम निकालने की उम्मीद में यह राशि भी जमा करा दी। इसके बाद भी लगातार नया टास्क मिलने पर उसने गेम खेलना बंद कर दिया। 15 सितंबर को सुबह लगभग 10:15 बजे आरोपियों ने टास्क पूरा करने के लिए फोन किया। जब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो ठगों ने उसे ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने रविवार को थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.