Achira News Logo
Achira News

भारतीय सांसद ने ईद की नमाज के बाद केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना की

Amar Ujala
भारतीय सांसद ने ईद की नमाज के बाद केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना की
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleGhazipur News:मोहम्मदाबाद कस्बा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते इस बार ईद की खुशियां फीकी नजर आ रही हैं।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंसांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर बन रहे दबाव के बीच भारत के नेतृत्व की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ रही है। उनका आरोप था कि इस समय जब दुनिया के कई हिस्सों में तनाव की स्थिति है, तब भारत को अपनी स्थिति मजबूती से रखनी चाहिए, लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा।विज्ञापनविज्ञापनअफजाल अंसारी ने कहा कि भारत की विदेश नीति परंपरागत रूप से फिलिस्तीन के समर्थन में रही है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उसमें बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि प्रभावित हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अपने रुख को स्पष्ट करते हुए देशहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।केंद्र सरकार पर सियासी हमलापेट्रोलियम संकट के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद ईरान भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं रखता है। उन्होंने संकेत दिया कि ऊर्जा आपूर्ति के मामले में भारत को संतुलित और दूरदर्शी नीति अपनाने की आवश्यकता है, ताकि आम जनता पर इसका बोझ कम पड़े।प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार वैश्विक मंच पर देश की बात को प्रभावी तरीके से रखने में सफल नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक राजनीति तेजी से बदल रही है, भारत को अधिक सक्रिय और स्पष्ट भूमिका निभानी चाहिए।इस दौरान अब्बास अंसारी और मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी भी मौजूद रहे। नमाज के बाद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सभी ने क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारतीय सांसद ने ईद की नमाज के बाद केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना की | Achira News