भारतीय हॉकी टीम फाइनल में एंट्री ले चुकी है। सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 8-1 से शिकस्त दी। दिलप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।बुधवार को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने शुरुआत से आक्रामक तेवर दिखाए। भारत ने पहले हाफ में ही छह गोल दाग डाले। अब भारत की मुकाबला जापान से होगा। जापान ने हीरो मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।विज्ञापनसेमीफाइनल मुकाबले में जापान ने मलेशिया पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के दोनों क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। जापान के मुख्य कोच फुजीमोटो इप्पेई और मलेशिया के कोच ब्रेंडन कैरोलन की रणनीतियों के बीच मैदान पर जबरदस्त जंग देखने को मिली। जिसके चलते हाफ-टाइम और फुल-टाइम तक स्कोर 0-0 ही रहा। पेनल्टी शूटआउट में जापान के लिए मोटोयामा काजुमासा, ओओका र्योमा, तनाका त्सुबासा, ओचियाई हारुकी और तनाका सेरेन ने अपने-अपने प्रयासों को सफलतापूर्वक गोल में बदला और 5 गोल कर डाले। मलेशिया की शुरुआत खराब रही जब उनके स्टार खिलाड़ी फैजल सारी का पहला ही शॉट जापान के गोलकीपर ताकुमी कितागावा ने शानदार ढंग से सेव कर लिया। इसके बाद मलेशिया के लिए ऐमन रोजेमी, शेलो सिल्विरियस और अबू कमाल अजराई ने गोल दागे। पहले शॉट के चूकने की वजह से मलेशियाई टीम शूटआउट में 3 गोल दाग सकी।विज्ञापनएशियन चैंपियंस ट्रॉफी में चीन ने बांग्लादेश को 3-1 से शिकस्त दी और पांचवां स्थान हासिल किया। चीन की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले क्वार्टर के पांचवें मिनट में गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। फिर बांग्लादेश ने भी जवाबी हमले तेज किए। टीम को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले पर खिलाड़ी उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे। पहले हाफ में चीन ने बढ़त कायम रखी। मध्यांतर के बाद चीन ने दो और गोल दाग दिए। इनमें एक पेनल्टी स्ट्रोक से किया। आखिरी क्वार्टर में बांग्लादेश ने एक गोल किया पर तब तक देर हो चुकी थी।
भारतीय हॉकी टीम हीरो पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में पहुंची
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.