Achira News Logo
Achira News

भुवनेश्वर कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी करने के बजाय क्रिकेट करियर का आनंद लेने को प्राथमिकता दी

ABP News
भुवनेश्वर कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी करने के बजाय क्रिकेट करियर का आनंद लेने को प्राथमिकता दी
Full News
Share:

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है. 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने कहा कि अब उनका पूरा फोकस भारतीय टीम में वापसी करने पर नहीं है. वह सिर्फ इसलिए क्रिकेट खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें इस खेल से प्यार है और अब वह मैदान के अंदर और बाहर बेहतर संतुलन के साथ अपने करियर का आनंद लेना चाहते हैं. भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2022 में टीम इंडिया की ओर से मैच खेला था. इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार सक्रिय रहे. आईपीएल 2026 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी टीम का हिस्सा भी रहे. RCB पॉडकास्ट में भुवनेश्वर कुमार ने कहा, 'मैं पहले ही भारत के लिए खेल चुका हूं. यह ऐसी चीज नहीं है जिसे मुझे अब हासिल करना है. अगर मुझे एक और मौका मिलता है, तो यह बहुत अच्छी बात होगी, लेकिन मैं यह अनुभव पहले ही ले चुका हूं. अब मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, वह खेल के प्रति मेरे प्यार की वजह से है. मुझे पता है कि मुझे अनुशासित रहना होगा.' भुवनेश्वर ने बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाद उनके परिवार ने इस बदलाव को सहजता से स्वीकार करने में उनकी काफी मदद की. उन्होंने कहा कि अब वह पहले से ज्यादा शांति के साथ क्रिकेट का आनंद ले पा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं आईपीएल और घरेलू क्रिकेट इसलिए खेल रहा हूं क्योंकि मुझे यह खेल पसंद है. जब आप युवा होते हैं और भारत के लिए खेलते हैं, तो आप कहते हैं कि आपको खेल से प्यार है. लेकिन सच कहूं तो, ‘जो आपके कंट्रोल में है उस पर ध्यान दें’, ‘ज़्यादा न सोचें’ या ‘खेल के जुनून के लिए खेलना’ जैसी बातों को मैं अब असल में महसूस कर सकता हूं.' CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि वह खुद को मैच फिट रखने के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट और यूपी टी20 लीग खेलते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं घरेलू क्रिकेट खेलता हूं और यूपी टी20 लीग भी खेलता हूं. मैं यह पक्का करता हूं कि मैं टच में रहने के लिए काफी क्रिकेट खेलूं और साथ ही रिकवर होने और तरोताजा रहने के लिए पर्याप्त ब्रेक भी लूं.' श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर संजना कुमारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एबीपी नेटवर्क से की. उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई पूरी की है. खेल और चुनावी राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी विशेष रुचि है. वे समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन में भी उनकी गहरी दिलचस्पी है. ट्रैवलिंग और वीडियो ब्लॉगिंग उनका पसंदीदा शौक है. नई जगहों, लोगों और अनुभवों को जानना और उन्हें कहानियों के रूप में प्रस्तुत करना उन्हें पसंद है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.