Achira News Logo
Achira News

भीषण गर्मी और आर्द्रता के बीच बस्ती में त्वचा से संबंधित रोगों में वृद्धि

Amar Ujala
भीषण गर्मी और आर्द्रता के बीच बस्ती में त्वचा से संबंधित रोगों में वृद्धि
Full News
Share:

बस्ती। तेज गर्मी और बढ़ी हुई उमस का असर अब लोगों की सेहत पर साफ तौर पर दिखने लगा है। मौसम के बदलते मिजाज के कारण त्वचा संबंधी बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। घमौरियां, फंगल इंफेक्शन, खुजली और एलर्जी जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की संख्या ओपीडी में लगातार बढ़ रही है।और पढ़ेंTrending Videosसोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1006 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंचे। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह ने सभी मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। डॉक्टरों के अनुसार, इस मौसम में पसीना अधिक आने और साफ-सफाई में कमी होने से त्वचा संक्रमण तेजी से फैलता है। कहा कि लोग इस मौसम में ढीले और सूती कपड़े पहनें, शरीर को साफ और सूखा रखें, दिन में दो बार स्नान करें और ज्यादा पसीना आने पर तुरंत कपड़े बदलें।विज्ञापनविज्ञापनफंगल संक्रमण से बचने के लिए दूसरों के कपड़ों का उपयोग न करें और किसी भी समस्या होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। वहीं, ओपीडी के बाल रोग विभाग में डायरिया, उल्टी-दस्त, पेट में मरोड़ के साथ संक्रमण वाले बच्चों की संख्या अधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि गलत खानपान के चलते डायरिया की शिकायतें बढ़ी हैं। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। वार्ड में अधिकांश बच्चे बुखार, वायरल संक्रमण व पेट संबंधित रोग के हैं। इमरजेंसी वार्ड में भी संख्या बढ़ी है। चिल्ड्रेन वार्ड में 24 बेड पर 30 मरीज भर्ती किए गए हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भीषण गर्मी और आर्द्रता के बीच बस्ती में त्वचा से संबंधित रोगों में वृद्धि | Achira News