मुंबई में दिवाली के मौके पर कई पार्टियों का आयोजन हो रहा है। बुधवार को कई सेलेब्स फैशन ब्रांड माइकल कॉर्स की ग्रैंड दिवाली पार्टी में शामिल हुए। वहीं, फिल्म 'दृश्यम' की सफलता के जश्न के साथ आयोजित दिवाली सेलिब्रेशन और समर्थ जुरेल की दिवाली पार्टी में भी सेलेब्स पहुंचे। माइकल कॉर्स की ग्रैंड दिवाली पार्टी में हुमा कुरैशी, अलिजेह अग्निहोत्री, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी समेत कई सेलेब्स नजर आए। पार्टी में अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया भी नजर आए। आरव को देखकर पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना पिता अक्षय कुमार से की। कई लोगों ने कहा कि आरव बिल्कुल अपने पिता के छोटे रूप जैसे लग रहे हैं। बता दें कि आरव लंदन में फैशन डिजाइन और आर्ट की पढ़ाई कर रहे हैं। 'दृश्यम 3' की सफलता के जश्न के साथ आयोजित दिवाली पार्टी में भी फिल्म के कलाकार पहुंचे। इस सेलिब्रेशन में अजय देवगन अपने बेटे युग देवगन के साथ पहुंचे। इनके अलावा श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता और वत्सल सेठ भी नजर आए। बता दें कि फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 379.20 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 587.30 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, एक्टर समर्थ जुरेल की दिवाली पार्टी में टीवी और मनोरंजन जगत के कई कलाकार शामिल हुए। यहां अभिषेक बजाज, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे समेत कई सितारे नजर आए।
माइकल कोर्स ने मुंबई में सितारों से सजी दिवाली पार्टी की मेजबानी की
Dainik Bhaskar•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Bhaskar
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.