कोटा:राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर उत्साहजनक खबर सामने आई। 28 अप्रैल 2026 को 21 हेक्टेयर एनक्लोज़र से प्राकृतिक आवास में छोड़ी गई री-वाइल्डेड बाघिन MT-7 ने 82 एनक्लोजर वाले सुरक्षित जंगल में अपना पहला सफल शिकार कर लिया है। यह जानकारी मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के फिल्ड डायरेक्टर और सीसीएफ सुगमाराम जाट ने दी है।टेरिटरी स्थापित करने में जुटी बाघिनप्रारंभिक फील्ड ऑब्जर्वेशन के अनुसार, बाघिन न केवल नए क्षेत्र का सक्रिय रूप से मूवमेंट कर रही है, बल्कि स्वाभाविक टेरिटोरियल व्यवहार भी दिखा रही है। फील्ड टीम को पेड़ों पर स्क्रैच मार्किंग और यूरीन स्प्रे जैसे संकेत मिले हैं, जो टेरिटरी स्थापित करने के स्पष्ट प्रमाण हैं।सबसे अहम बात यह रही कि बाघिन ने प्राकृतिक आवास में सांभर के शावक का शिकार किया, जो उसकी शिकार क्षमता और अनुकूलन को दर्शाता है।बाघिन की 24×7 निगरानीवन विभाग की ओर से बाघिन की 24×7निगरानी की जा रही है। इसके लिए रेडियो टेलीमेट्री, रेडियो कॉलर से GPS सिग्नल और कैमरा ट्रैप का उपयोग किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी संकेत बाघिन के सफल पुनर्वन्यीकरण (री-वाइल्डिंग) की ओर इशारा करते हैं।वन विभाग ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है, ताकि बाघिन के दीर्घकालीन व्यवहार और अनुकूलन का आकलन किया जा सके।अभेड़ा से मुकुंदरा तक का सफरवन्यजीव अधिकारी ने साल 2023 में ढाई महीने की उम्र में अनाथ होने पर एक नर और एक मादा शावक को आभेडा बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया गया था। उनकी मां टी-114 की सवाई माधोपुर केरणथंभौर टाइगर रिजर्वमें मृत्यु हो गई थी। इसके बाद नर शावक को बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में और मादा शावक MT-7 को मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित किया गया।
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्वः फिर से जंगली बाघिन ने पहला सफल शिकार किया
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.