Achira News Logo
Achira News

मेक्सिको ने दक्षिण कोरिया पर जीत के साथ राउंड-ऑफ-16 के लिए क्वालीफाई किया

ABP News
मेक्सिको ने दक्षिण कोरिया पर जीत के साथ राउंड-ऑफ-16 के लिए क्वालीफाई किया
Full News
Share:

मेक्सिको ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हरा दिया है. मेक्सिको ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड-ऑफ-16 में प्रवेश पा लिया है. दक्षिण कोरियाई टीम ने डिफेंस में कई गलतियां की, जिसका फायदा उठाकर मेक्सिको ने जीत दर्ज की. मेक्सिको टीम ने इस बार राहत की सांस ली होगी, क्योंकि 2022 के वर्ल्ड कप में वह ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी. मेक्सिको ने अपने घरेलू फैंस के सामने लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया था. अब कोरिया को मात देकर मेजबान मेक्सिको नॉकआउट स्टेज में पहुंच गया है. मुकाबले का एकमात्र गोल मेक्सिको की तरफ से आया जब 50वें मिनट में लुईस रोमो ने गोल कर दिया. मैच के अंतिम मिनट चल रहे थे और 87वें मिनट में दक्षिण कोरिया ने लगभग गोल कर ही दिया था, लेकिन गोलकीपर राउल रेंजल ने बहुत करीब से एक हेडर को ब्लॉक कर दिया. बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप में हर एक मैच जीतने के लिए 3 अंक मिलते हैं. मेक्सिको ने अपने दोनों मैच जीत लिए हैं, इसलिए उसके अभी 6 अंक हैं. मेक्सिको का ग्रुप स्टेज में एक मैच बचा है, जो उसे 24 जून को चेक रिपब्लिक के खिलाफ खेलना है. स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड और अर्जेंटीना जैसी टीमों को ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन मेजबान मेक्सिको ने उन सबसे पहले नॉकआउट चरण में जगह बनाई है. दूसरी ओर इस हार के बावजूद दक्षिण कोरिया राउंड-ऑफ-16 में जाने की दौड़ में बनी हुई है. कोरिया के 2 मैचों में 3 अंक हैं. वह अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है, तो राउंड ऑफ 16 में जगह बना लेगी.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.