Achira News Logo
Achira News

मुख्यमंत्री ने छात्रों से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निडर और आत्मविश्वास से काम लेने का आग्रह किया

Amar Ujala•
मुख्यमंत्री ने छात्रों से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निडर और आत्मविश्वास से काम लेने का आग्रह किया
Full News
Share:

इस दौरान 12वीं कक्षा की छात्रा तमन्ना ने मुख्यमंत्री से भविष्य में आगे बढ़ने और लक्ष्य हासिल करने को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बिना किसी डर के फैसले लेने चाहिए। चुनौतियों का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।विज्ञापनविज्ञापनमुख्यमंत्री ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने से डरना नहीं चाहिए। शिक्षा, खेल और राजनीति सहित हर क्षेत्र में बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियां हर मोड़ पर आएंगी, लेकिन जो व्यक्ति सही समय पर सही फैसला लेने का साहस रखता है, वही इतिहास रचता है।संवाद के दौरान चौथी कक्षा की अपेक्षा भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से उनके पसंदीदा विषय के बारे में पूछा। वहीं, 12वीं कक्षा के प्रज्वलन ने तीसा स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।12वीं कक्षा की छात्रा मोनिका ने नशे की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। छात्रा मुस्कान ने सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने से जुड़ा विषय उठाया। एक अन्य छात्रा जीवनी ने मुख्यमंत्री की दिनचर्या के बारे में सवाल किया।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.