Achira News Logo
Achira News

मंगलौर में परीक्षा के दौरान छात्रों के स्कूटरों को चोरों ने निशाना बनाया

Amar Ujala
मंगलौर में परीक्षा के दौरान छात्रों के स्कूटरों को चोरों ने निशाना बनाया
Full News
Share:

डिग्गी का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमंगलौर। मंगलौर रुड़की हाईवे पर स्थित एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्रों की स्कूटी का ताला तोड़कर चोरों ने मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित छात्रों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट्ट गांव निवासी कृष्णा अपने साथियों उमर निवासी टांडा भनेड़ा और रहीम निवासी मंगलौर ने अपने मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नकदी स्कूटी की डिग्गी में रखकर उसे लॉक किया था। जब छात्र परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस लौटे तो डिग्गी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखा सारा सामान गायब था। पीड़ितों के अनुसार, चोरों ने तीन मोबाइल के साथ-साथ अन्य जरूरी सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। पीड़ित छात्रों ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मंगलौर में परीक्षा के दौरान छात्रों के स्कूटरों को चोरों ने निशाना बनाया | Achira News