Achira News Logo
Achira News

मेघालय क्रिकेट संघ विवाद के कारण रणजी ट्रॉफी मैच में टीम में बदलाव

ABP News•
मेघालय क्रिकेट संघ विवाद के कारण रणजी ट्रॉफी मैच में टीम में बदलाव
Full News
Share:

मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद का असर रणजी ट्रॉफी टीम पर भी पड़ा है. नागालैंड के खिलाफ चल रहे प्लेट डिवीजन के मैच से पहले पूरी टीम को बदलना पड़ा. मुकाबला शुरू होने से 2 दिन पहले ही नई टीम का एलान किया गया था. तीन मुकाबले खेल चुकी पुरानी टीम के प्लेयर्स चौथे मैच के लिए अभ्यास भी कर रहे थे, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद एमसीए (मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष जेम्स संगमा को नई टीम का चयन करना पड़ा. एमसीए अध्यक्ष और सचिव रेनॉल्ड खार्कमनी के बीच चल रही खींचतान इस विवाद का कारण है. मेघालय U23 महिला टीम की प्लेयर्स से जुड़े यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोपों के बाद खार्कमनी को निलंबित कर दिया गया था. मेघालय हाई कोर्ट ने रेनॉल्ड के फैसलों को अवैध माना और एसोसिएशन की एपेक्स काउंसिल की चुनी गई रणजी टीम को भी अमान्य करार दिया. जिसके बाद नागालैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए नई टीम चुनी गई. इस स्थिति पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उन्हें हाई कोर्ट का फैसला मानना था, इसलिए नई टीम को अनुमति देनी होगी. उन्होंने कहा, "बीसीसीआई के पास हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. इसलिए, हमें अध्यक्ष की पहल पर चुनी गई टीम को खेलने की अनुमति देनी पड़ी." हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए टीम से बाहर किए गए अनुभवी बल्लेबाज राहुल दलाल ने इस पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि 'पहले पहले 3 राउंड खेल चुके थे. शुक्रवार को अध्यक्ष के पक्ष में फैसला आया, शनिवार-रविवार को हम अभ्यास कर रहे थे. हमने नहीं सोचा था कि मैच से 2 दिन पहले ये हो जाएगा. हम जब रविवार को प्रैक्टिस के बाद वापस गए तो हमें पता चला कि बाद में दूसरी टीम ने प्रैक्टिस की थी.'

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.