खुटार। गांव मलिका निवासी 35 वर्षीय सर्वेश कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर की पहली मंजिल पर टिन शेड के बांस में उसका शव फंदे से लटका मिला।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंरामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनका इकलौता पुत्र सर्वेश अर्कवंशी अपनी पत्नी शालिनी के साथ खुटार के तिकुनिया चौराहा स्थित गुरुद्वारे में मजदूरी करता था। मंगलवार को सर्वेश और शालिनी मजदूरी करने गए थे। दोपहर में सर्वेश ने पत्नी को गुरुद्वारे में ही छोड़ दिया और घर आ गया। छत के ऊपर पड़े टिनशेड में चला गया। काफी देर बाद भी सर्वेश नीचे नहीं आया तो पिता रामप्रसाद छत पर गए तो टिनशेड का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो सर्वेश फंदे से लटकता मिला।सूचना पाकर सर्वेश की पत्नी भी घर पहुंची। मां सुनीता देवी ने बताया कि सर्वेश ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी उनको नहीं है। सर्वेश इकलौता बेटा था। सर्वेश की शादी को 15 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके कोई संतान नहीं है। उसकी मौत से बुजुर्ग पिता-मां के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।विज्ञापनविज्ञापनफोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मजदूर सर्वेश कुमार की रहस्यमय मौत उनके घर में लटकती मिली
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.