Achira News Logo
Achira News

मुजफ्फरनगर में दिल के दौरे के रोगियों के लिए स्टेमी देखभाल सुविधा होगी

Amar Ujala
मुजफ्फरनगर में दिल के दौरे के रोगियों के लिए स्टेमी देखभाल सुविधा होगी
Full News
Share:

मुजफ्फरनगर। हृदयघात के मरीजों को उपचार के लिए स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में स्टेमी केयर सुविधा की शुरुआत होगी। मरीज को हायर सेंटर रेफर करने के बजाए एक से डेढ़ घंटे तक मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर उपचार दिया जाएगा। मुख्य मार्गों पर स्थित सीएचसी और पीएचसी पर 28 ईसीजी मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। जिससे मरीज की हालत का अंदाजा शुरुआती जांच से ही लगाया जा सके।और पढ़ेंTrending Videosजिला अस्पताल ओपीडी में प्रतिदिन दिल के 50 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय की हार्ट यूनिट में करीब डेढ़ वर्ष से हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है लेकिन स्टेमी केयर के माध्यम से हृदयघात के गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय में तुरंत उपचार की सुविधा मिल सकेगी।विज्ञापनविज्ञापनआपातकालीन कक्ष में स्थापित होगा स्टेमी केयर सेंटरसीएमएस डॉ.संजय वर्मा ने बताया कि आपातकालीन कक्ष में स्टेमी केयर सेंटर की स्थापना होगी। स्टेमी (एसटी-सेगमेंट एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फार्क्शन हृदयघात) की वह स्थिति है, जिसमें हृदय की मांसपेशियों को रक्त पहुंचाने वाली मुख्य धमनियों में से एक पूरी तरह से बंद हो जाती है। इसकी वजह से हृदय की मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति नहीं मिल पाती है। इससे हृदय की मांसपेशियों को काफी नुकसान पहुंचता है। यह एक आपातकालीन स्थिति होती है। ऐसे हालात में मरीज को समय पर उपचार देने के लिए विशेष सुविधाओं की आवश्यकता होती है।इंजेक्शन उपलब्ध, इंस्टॉल की गईं 28 ईसीजी मशीनसीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया ने बताया कि प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टॉफ को स्टेमी हार्ट अटैक से पीड़ित मरीज की पहचान के लिए प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। ऐसे मरीज को मृत्यु का जोखिम अधिक होता है। जिला चिकित्सालय में ऐसे मरीजों के उपचार के लिए स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। बाजार में जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये होती है। यह शरीर में रक्त के थक्कों को घोलने और रक्त प्रवाह बहाल करने में मदद करता है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मुजफ्फरनगर में दिल के दौरे के रोगियों के लिए स्टेमी देखभाल सुविधा होगी | Achira News