Achira News Logo
Achira News

मीठे पानीः स्वास्थ्य और पाचन के लिए एक चमत्कारिक जड़ी बूटी

India TV
मीठे पानीः स्वास्थ्य और पाचन के लिए एक चमत्कारिक जड़ी बूटी
Full News
Share:

मेथी घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक ऐसा मसाला है जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा फायदे पहुंचाता है। सिर्फ मेथी दाना ही नहीं इसका पानी भी सेहत के लिए किसी चमत्कारी जड़ी बूटी से कम नहीं। इसलिए रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी आपके शरीर में कई सुधार ला सकता है। अगर 15 दिनों तक सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीया जाए, तो शरीर में कई चमत्कारी फायदे देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं 15 दिनों तक सुबह खाली पेट मेथी का पानी से क्या होगा। 1. पाचन में सुधार मेथी का पानी प्राकृतिक रूप से 'लैक्सेटिव' का काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने और पेट साफ करने में मदद करता है। 15 दिनों के भीतर आप पेट फूलने और भारीपन में कमी महसूस करेंगे। 2. ब्लड शुगर कंट्रोलअगर आप प्री-डायबिटिक हैं या शुगर लेवल फ्लक्चुएट होता है, तो मेथी का पानी इसे स्थिर करने में मदद करता है। यह इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता को बढ़ाता है। 3. वजन घटाने में सहायकमेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। सुबह इसे पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप दिन भर कम कैलोरी खाते हैं। 15 दिनों में आप थोड़ा हल्का महसूस कर सकते हैं। 4. त्वचा और बालों में चमकमेथी का पानी खून को भी साफ करता है। खून साफ होने के कारण चेहरे पर मुंहासे कम हो सकते हैं और चमक बढ़ सकती है। मेथी बालों की जड़ों को भी मजबूती देने के लिए जानी जाती है। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है लाल-हरी और काली-पीली, कौन सी किशमिश है गुणों की खान, जान लें फायदे 15 मिनट की ब्रिस्क वॉक बचा सकती है आपकी जान, कम होगा 20% मौत का खतरा, स्टडी का दावा Latest Health News

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मीठे पानीः स्वास्थ्य और पाचन के लिए एक चमत्कारिक जड़ी बूटी | Achira News