Achira News Logo
Achira News

मंडी धनौरा में वकीलों ने 37 साल के अधूरे वादे के बाद पक्के चैंबर की मांग की

Amar Ujala
मंडी धनौरा में वकीलों ने 37 साल के अधूरे वादे के बाद पक्के चैंबर की मांग की
Full News
Share:

मंडी धनौरा (अमरोहा)। हमेशा दूसरों को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहने वाले अधिवक्ताओं की पक्के चेंबर की मांग अधूरी है। अधिवक्ता 37 साल से कड़ाके के ठंड, तपती धूप और बारिश में बिना शिकायत काम कर रहे हैं, जिससे काफी दिक्कत होती है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंअधिवक्ताओं का कहना है कि पांच साल पहले भाजपा विधायक राजीव तरारा ने तहसील में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके लिए पक्के चैंबर बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत कराने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक चेंबर नहीं बन पाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार को इस संबंध में गंभीरता से विचार करना चाहिए और तत्काल उनको पक्के चेंबर बनाकर देने चाहिए। तहसील में इस समय करीब 165 अधिवक्ता कार्यरत हैं। वर्तमान में तहसील में वकीलों की बढ़ती संख्या की वजह से स्थिति यहां तक पहुंच गई है। नए अधिवक्ताओं को अपने चेंबर शौचालय के पास बनाने पड़ रहे हैं।विज्ञापनविज्ञापनसिंचाई विभाग की भूमि पर चल रही तहसील की स्थापना वर्ष 1989 में की गई थी। तहसील में अधिवक्ताओं के चेंबर पर बिजली की भी कोई सुविधा नहीं है। रोजाना सैंकड़ों लोग तहसील में अपने काम से आते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मंडी धनौरा में वकीलों ने 37 साल के अधूरे वादे के बाद पक्के चैंबर की मांग की | Achira News