इंफाल:पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में खेमचंद सिंह नए सीएम होंगे। मंगलवार को मणिपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह को नेता चुना गया। इस बैठक में पूर्व सीएम एन बीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बीजेपी प्रभारियों की मौजूदगी में नेता का चुनाव किया गया। गौरतलब हो कि पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मैतेई-कुकी जातीय संघर्ष के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद 13 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। अब करीब एक साल बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। युमनाथ खेमचंद सिंह मैतेई समुदाय से आते हैं।बीरेन सिंह ने खिलाई मिठाईमणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी, 2025 को इस्तीफा दिया। उसके बाद से राज्य में लगातार बीजेपी की तरफ से नए मुख्यमंत्री की तलाश जारी थी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में बीजेपी नेता संबित पात्रा और तरुण चुग भी मौजूद रहे। संबित पात्रा मणिपुर के प्रभारी हैं। पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने विधायक दल के नेता चुने गए खेमचंद सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी। युमनाम खेमचंद सिंह की उम्र 62 साल है। उनका जन्म 1 मार्च, 1963 को हुआ था।कौन हैं वाई खेमचंद सिंह?युमनाम खेमचंद सिंहमणिपुर में एक अनुभवी और कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे राज्य की सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक हैं। खेमचंद सिंह पूर्व में मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में काम कर चुके हैं। उनकी छवि साफ सुथरी है। वह राज्य के लोगों के बीच अपनी निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। पिछली एन बीरेन सिंह सरकार में उनके पास ग्रामीण विकास और पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी। मंगलवार को इंफाल में हुई विधायकों की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। वह मणिपुर के 13वें सीएम होंगे।
मणिपुर को मिला नया मुख्यमंत्रीः भाजपा विधायक दल ने युमनाम खेमचंद सिंह को चुना
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.