Achira News Logo
Achira News

मणिपुर को मिला नया मुख्यमंत्रीः युमनाम खेमचंद सिंह भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

DNA Hindi
मणिपुर को मिला नया मुख्यमंत्रीः युमनाम खेमचंद सिंह भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
Full News
Share:

Manipur New CM:हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे मणिपुर को आखिरकार नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. राजधानी इंफाल में हुई बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. इसके साथ ही राज्य में नेतृत्व को लेकर चल रहा लंबा इंतजार खत्म हो गया है. पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि खेमचंद सिंह के अनुभव और शांत नेतृत्व से मणिपुर में हालात सामान्य होंगे और प्रशासन को नई दिशा मिलेगी. मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी ने नए नेतृत्व के रूप में युमनाम खेमचंद सिंह पर भरोसा जताया है. इंफाल में करीब डेढ़ घंटे तक चली बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी. बैठक में पार्टी के नॉर्थ ईस्ट समन्वयक संबित पात्रा, राज्य प्रभारी अजीत गोपछड़े और केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ मौजूद रहे. सूत्रों के अनुसार, खेमचंद सिंह जल्द ही राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. दरअसल, युमनाम खेमचंद सिंह को एक अनुभवी और संतुलित नेता के तौर पर जाना जाता है. वे सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और इससे पहले मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) रह चुके हैं. स्पीकर के रूप में उनकी पहचान निष्पक्ष फैसलों और शांत कार्यशैली के लिए रही है. मौजूदा सरकार में वे ग्रामीण विकास और पंचायती राज जैसे अहम विभागों को संभाल चुके हैं, जिससे उन्हें जमीनी प्रशासन का अच्छा अनुभव है. राजनीति में आने से पहले खेमचंद सिंह खेल जगत से भी जुड़े रहे हैं. वे ताइक्वांडो के अनुभवी खिलाड़ी रहे हैं और इस खेल को मणिपुर में आगे बढ़ाने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई. इसी वजह से युवाओं के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. उनकी छवि ऐसे नेता की है जो स्थानीय समस्याओं को समझता है और अलग-अलग समुदायों के साथ संवाद बना सकता है. गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था. यह अवधि 12 फरवरी को समाप्त होने वाली है. यह भी पढ़ें:भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर केंद्र सरकार का बड़ा बयान, टैरिफ कटौती को बताया भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, फिलहाल निलंबित अवस्था में है. विधानसभा में बीजेपी के 37 विधायक हैं, जबकि एनडीए के सहयोगी दल एनपीपी और एनपीएफ के पास क्रमशः छह और पांच विधायक हैं. तीन निर्दलीय विधायक भी एनडीए को समर्थन दे रहे हैं. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि खेमचंद सिंह के नेतृत्व में राज्य को स्थिर सरकार मिलेगी और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में भरोसा बहाल करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे. आने वाले दिनों में उनके मंत्रिमंडल की तस्वीर भी साफ होने की संभावना है. अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारेगूगल,फेसबुक,x,इंस्टाग्राम,यूट्यूबऔरवॉट्सऐपकम्युनिटी से

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: DNA Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

मणिपुर को मिला नया मुख्यमंत्रीः युमनाम खेमचंद सिंह भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए | Achira News