कहते हैं कि इस दुनिया में मां से कोई बड़ी ताकत नहीं है. अपनी जिंदगी को पूरी तरह बच्चों के लिए त्याग देने वाली महिला का त्याग अपने आप में एक बड़ी मिसाल है. बच्चा जब जिंदगी में आता है तो अमूमन हर माता-पिता अपना पूरा जीवन उसकी लाइफ को बेहतर करने में खर्च कर देते हैं. लेकिन मां के लिए कहा जाता है कि बच्चे को जन्म देने से पालने तक में उसका योगदान कहीं ज्यादा होता है. निस्वार्थ अपने बच्चों की हर जरूरत पूरी करने का जज्बा रखने वाली महिला किसी बड़ी ताकत से कम नहीं है. खुद की लाइफ को पूरी तरह से बच्चों के लिए समर्पित करने वाली वो महिला खुद की हेल्थ पर ठीक से फोकस नहीं कर पाती है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई दिक्कतें आने लगती हैं. क्या आप अपनी मदर की केयर के लिए उन्हें कुछ देने की सोच रहे हैं. आने वाली 10 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा. ये बेहतरीन मौका भी है और इसके जरिए आप अपनी मदर को हेल्थ केयर से जुड़ा कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं. ये रहे मदर्स डे के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडिया…. साल 2026 की आने वाली 10 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा. ये दिन हमें याद दिलाता है कि मां ने हमारे लिए कितनी मेहनत और त्याग दिए हैं. मदर्स डे को सेलिब्रेट करने का मोटिव हमें एक मां की वैल्यू को समझाने का बेहतरीन मौका है. लोग मदर को गिफ्ट देते हैं लेकिन उनकी हेल्थ की देखभाल में कमी छोड़ देते हैं. वैसे आजकल गिफ्ट देने का ट्रेंड बदल रहा है. अब लोग इमोशनल गिफ्ट्स के साथ-साथ हेल्थ केयर से जुड़ी चीजें भी तोहफे में देते हैं. दरअसल, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर माएं अपनी सेहद की देखभाल में कमी छोड़ देती हैं. इसलिए आप उन्हें हेल्दी रहने के लिए ये बेस्ट चीजें गिफ्ट कर सकते हैं. हेल्थ केयर के लिए स्मार्ट गिफ्ट- आज के समय में फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस को काफी पसंद किया जा रहा है. आप अपनी मदर को फिटनेस बैंड, स्मार्ट वॉच, स्टेप काउंटर या एक्टिविटी ट्रैकर दे सकते हैं. इस तरह के गैजेट्स से हार्ट रेट, नींद और रोजाना की एक्टिविटी पर नजर रखने में बेस्ट हैं. इनके जरिए आपकी मम्मी अपनी हेल्थ को और बेहतर तरीके से मैनेज कर सकती हैं. मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मदर को इलेक्ट्रिक मसाजर, फुट मसाज मशीन या हीटिंग पैड जैसी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं. ये ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से मिल जाती हैं. घर और बाहरी जिम्मेदारियों की वजह से मां और पापा के कमर, कंधे और पैरों में दर्द होता है. इस तरह के टूल्स चुटकियों में बॉडी को रिलैक्स फील करा सकते हैं. भारत में ज्यादातर महिलाएं 35 की उम्र के बाद हड्डियों में दर्द या दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार बनने लगती हैं. पोषण की कमी के चलते ऐसा होता है और इम्यूनिटी भी कमजोर होती है. इसलिए इस मदर्स डे पर उन्हें न्यूट्रिशन वाले फूड्स गिफ्ट करें. ड्राई फ्रूट पैक, हर्बल टी सेट और दूसरे हेल्दी फूड्स के पैक आप अपनी मम्मी को गिफ्ट कर सकते हैं. भारतीयों में अधिकतर माएं सैर या घर पर ही छोटी-मोटी एक्सरसाइज करके खुद को फिट रखने की कोशिश करती हैं. इसलिए आप अपनी मदर को होम वर्कआउट या योग से जुड़ी कुछ जरूरी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं. योगा मैट, रेजिस्टेंस बैंड और ऑनलाइन योगा सब्सक्रिप्शन… गिफ्ट देने के लिए बेस्ट आइडिया हैं. मनीष रायसवाल वर्तमान में टीवी9 डिजिटल में लाइफस्टाइल बीट पर बतौर टीम लीड काम कर रहे हैं. मनीष के करियर की शुरुआत साल 2015 से इंडिया न्यूज के डिजिटल प्लेटफार्म Inkhabar के साथ बतौर सब एडिटर हुई थी.अलग-अलग पड़ावों को पार करते हुए इन्होंने इंडिया न्यूज, अमर उजाला और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. 2009 से 2012 के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया से बीए ऑनर्स मास मीडिया में ग्रेजुएशन और 2012-13 के बीच देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (दिल्ली) से डिप्लोमा करने के बाद मनीष पत्रकारिता से जुड़े हैं.मनीष लाइफस्टाइल के अलावा, हेल्थ, सोशल, वुमेन और बाल विकास और ट्रैवलिंग जैसे विषयों पर लिखना पसंद करते हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े ज्यादातर टॉपिक्स पर इन्हें नई चीजें सीखने का शौक है.
माताएँः परम शक्ति और बलिदान
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.