Achira News Logo
Achira News

मातृत्व अवकाश से पहले'राका'की शूटिंग पूरी करेंगी दीपिका पादुकोण

ABP News
मातृत्व अवकाश से पहले'राका'की शूटिंग पूरी करेंगी दीपिका पादुकोण
Full News
Share:

एटली की बड़े बजट वाली एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण की कास्टिंग से फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. यह इस एक्ट्रेस और तेलुगु सुपरस्टार का पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन होगा. फ़िल्म की अनाउंसमेंट के बाद से इससे जुड़ी खबरें खूब चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं इस बीच दीपिका प्रेग्नेंट भी हैं और दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में लोगों को मानना है कि एक्ट्रेस के मैटरनिटी ब्रेक की वजह से फिल्म के प्रोडक्शन शेड्यूल पर क्या असर पड़ेगा. हालांकि एक नई रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने इसे लेकर पहले ही प्लानिंग कर ली है. दरअसल 'मिड-डे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद है कि दीपिका सितंबर में मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले 'राका' के लिए अपना पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लेंगी. रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से कहा गयाहै, "प्लान हमेशा यही था कि दीपिका मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले अपना काम पूरा कर लें. होने वाली मां जनवरी 2027 में अपने जन्मदिन तक फिल्म से दूर रहेंगी. इसके बाद वह किसी भी बचे हुए प्रमोशनल मैटीरियल और 'राका' के दूसरे हिस्से की शूटिंग के लिए सेट पर लौटेंगी." रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दीपिका के ब्रेक पर होने के बावजूद फिल्म का प्रोडक्शन बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा. उम्मीद है कि बाकी कलाकार तय शेड्यूल के अनुसार शूटिंग जारी रखेंगे, ताकि प्रोडक्शन का टाइमलाइन सही बना रहे. अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा, 'राका' में रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस फिल्म को दो हिस्सों वाली कहानी के तौर पर प्लान किया जा रहा है और दोनों हिस्सों के 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन टाइमलाइन के बारे में और जानकारी देते हुए सूत्र ने बताया, "दूसरे हिस्से के शेड्यूल पर फैसला पहला हिस्सा पूरा होने के बाद लिया जाएगा. दोनों हिस्से 2027 में रिलीज होंगे." दीपिका ने इस साल अप्रैल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिस पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री ने खूब खुशी जताई थी. दिलचस्प बात यह है कि अनाउंसमेंट के समय, एक्ट्रेस शाहरुख खान स्टारर और सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही मच अवेटेड एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'किंग' की शूटिंग भी कर रही थीं. A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.