तिरुवंतपुरम: केरल में 9 अप्रैल विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सत्तारूढ़ एलडीएफ, विपक्षी गठबंधन यूडीएफ के साथ बीजेपी ने अपने तमाम कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए हैं लेकिन इस सब के बीच केरल में Twenty20 पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने चुनावों में ग्लैमर का तड़का लगाने की प्लानिंग की थी। लेकिन एक्ट्रेस लक्ष्मी प्रिया के बाद अब मलयालयम फिल्मों की अभिनेत्री वीना नायर भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगी, क्योंकि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। वीना नायर ने Twenty20 पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी की थी। वह मलयालम फिल्म और टेलीविजन उद्योग की लोकप्रिय अभिनेत्री मुख्य रूप से कॉमेडी और चरित्र भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उनका नाम मतदाता सूची से गायब होने पर फैंस में निराशा फैल गई है।एक्ट्रेस ने चुन ली थी सीटएक्ट्रेस वीना नायर ने राजनीति में कदम रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। वह एट्टुमानूर से चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन जब अधिकारियों को पता चला कि वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब है। मौजूदा चुनावी नियमों के तहत, नाम न होने की वजह से वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो गईं। यह मामला तब सामने आया जब Twenty20 समर्थित उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रही थीं। इसके बाद चुनाव अधिकारियों और राजनीतिक जानकारों ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी। इस घटना से Twenty20 को एक बड़ा झटका लगा है। यह एक कॉर्पोरेट-समर्थित राजनीतिक संगठन है, जो किझक्कम्बलम में अपने स्थापित आधार से बाहर भी अपना विस्तार करने की कोशिश कर रहा है। वीना के रेस से बाहर होने के बाद Twenty20 को दोहरा झटका लगा है। लक्ष्मी प्रिया पेरुम्बावूर सीट से लड़ना चाहती थीं।सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फालोइंगवीना नायर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फालाेइंग है। वीना नायर ने पार्टी नेतृत्व को बताया था कि उन्होंने चंगनास्सेरी में एक वोटर के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। वीना रियलिटी शो 'बिग बॉस मलयालम' के दूसरे सीजन में अपनी भागीदारी के लिए भी चर्चित रही हैं। फेसबुक पर वीना नायर के आठ लाख से अधिक फॉलोअर हैं, जबकि इंस्टाग्राम भी वह काफी सक्रिय हैं। यहां भी उनके ढ़ाई लाख से अधिक फॉलोअर हैं। 21 मई, 1989 को जन्मीं वीना नायर काेयाट्टम से ताल्लुक रखती हैं। वह 2014 में विवाद बंधन में बंधी थीं। वीना नायर से पहले केरल की अभिनेत्री लक्ष्मी प्रिया को भी झटका लगा था। उनका नाम भी वोट लिस्ट में नहीं मिला था।
मतदाता सूची में नाम न होने के कारण वीना नायर का राजनीतिक पदार्पण रुका
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.