Achira News Logo
Achira News

मतली में हवा में उथल-पुथल के बीच पर्वतारोही के शवों को ठीक करने के प्रयास जारी

Amar Ujala•
मतली में हवा में उथल-पुथल के बीच पर्वतारोही के शवों को ठीक करने के प्रयास जारी
Full News
Share:

एयर टर्बुलेंस के कारण हेलिकॉप्टर से शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। अब शुक्रवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोनों शवों को मातली हेलीपैड लाने की तैयारी है। इससे पहले बुधवार तक चार पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके थे। इनमें लखनऊ निवासी सगी बहनें दीपिका वर्मा और वर्तिका वर्मा भी शामिल थीं।विज्ञापनविज्ञापनअन्य दो शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। गत बुधवार को मौसम खराब होने के कारण खोजबीन अभियान प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को एनआईएम और एसडीआरएफ की टीम ने अभियान आगे बढ़ाया और दो अन्य लापता पर्वतारोहियों के शव खोज निकाले।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो और शव बरामद किए गए हैं। एयर टर्बुलेंस के चलते हेलिकॉप्टर से शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। शुक्रवार को हेलिकॉप्टर के माध्यम से दोनों शवों को नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा। अभी भी दो पर्वतारोहियों लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान जारी रहेगा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.