1/5Image Source : India Tvडायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। इससे बचना है तो अपनी लाइफस्टाइल में सुधार जरूर कर लें। खाने में मैदा वाली चीजों से एकदम दूरी बना लें। बाहर के खाने में मैदा का ज्यादा इस्तेमाल होता है। इससे आपको बचना चाहिए।2/5Image Source : India Tvशुगर के लिए तेल भी खतरनाक हो सकती है। बाहर एक ही तेल को बार-बार गर्म किया जाता है, जिससे वो तेल शरीर के लिए जहर समान हो जाता है। इसलिए बाहर तली हुई ऑयली चीजें जैसे समोसा, कचौड़ी, भटूरे और पूरी पराठे खाने से बचें।3/5Image Source : Magnificडायबिटीज से बचने के लिए आपको खाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करनी चाहिए। इसकी बजाय आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें। इससे आपको लंबे समय में शुगर का खतरा कम रहेगा और बढ़ा हुआ शुगर भी कम होगा।4/5Image Source : Magnificमार्केट में बिकने वाले जूस, पैक्ड फ्लेवर्ड मिल्क और दही, कोल्ड ड्रिंक, सोडा और मीठे चीजों से सेवन से परहेज करें। आपको ज्यादा मिठाई खाने से भी बचना चाहिए। इससे शुगर का खतरा काफी बढ़ जाता है।5/5Image Source : Magnificखाने के बाद बैठने की आदत से भी दूरी बना लें। दिनभर में कोई न कोई एक फिटनेस एक्टिविटी जरूर करें। इसके साथ ही आपको हर मील के बाद कुछ कदम टहलने की आदत बना लेनी चाहिए। इससे शुगर का खतरा कम होता है।
मधुमेह से बचावः स्वस्थ जीवन शैली की आदतें अपनाएं
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.