ये भी पढ़ें-MP: विशेषज्ञ डॉक्टरों का 'अकाल',दो दर्जन संचालनालय में अफसरी झाड़ रहे,स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञों की भी कमीविज्ञापनचुनाव में भीतरघात के सवाल पर आशुतोष तिवारी ने सीधे आरोप लगाने से बचते हुए कहा कि कहीं न कहीं कोई चूक जरूर हुई है। इसकी विस्तृत समीक्षा की जाएगी। समीक्षा पूरी होने से पहले किसी पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।विज्ञापनये भी पढें-MP News: दतिया उपचुनाव की जीत का 'इनाम', भाजपा के पूर्व नेता को कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव की दी जिम्मेदारी2028 विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह खुद को पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता मानते हैं। पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं को उन्होंने महज अटकल बताया और कहा कि यह फैसला पूरी तरह पार्टी नेतृत्व का होता है।ये भी पढ़ें-MP News: भोपाल मेट्रो यात्रियों को बड़ी राहत, अब रविवार और सरकारी छुट्टी पर हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेनपूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से हाल ही में हुई मुलाकात को लेकर भी उन्होंने सफाई दी। तिवारी ने कहा कि यह केवल एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात थी। इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं और इसे किसी अन्य रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बता दें है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया था। इसके बाद भाजपा ने चुनाव परिणाम की समीक्षा शुरू कर दी है और संगठन स्तर पर हार के कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के चिकित्सा निदेशालय में डॉक्टरों की कमी, कांग्रेस ने पूर्व भाजपा नेता को नियुक्त किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.